Rohit Sharma के सामने आंखों में आंसू लिए बिलख पड़ी एक मजबूर मां, बीमार बेटी के लिए मांगी मदद! वीडियो वायरल
Rohit Sharma, Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज कुछ खास नहीं गुजरा। इस सीरीज के तीनों ही मुकाबले में रोहित शर्मा बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। मध्य प्रदेश के इंदौर में भारतीय टीम को सीरीज के अंतिम मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले के बाद एक महिला रोहित शर्मा से मिलने पहुंच गई।
रोहित से मिलने पहुंच गई महिला (Rohit Sharma, Video Viral)
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन रोहित शर्मा जब होटल में एंट्री कर रहे थे। तभी सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए एक महिला अचानक उनके करीब पहुंच गई और उनका हाथ पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा जैसे ही होटल के अंदर बढ़ते हैं, महिला (जिसकी पहचान सरिता शर्मा के रूप में हुई है) तेजी से उनकी ओर बढ़ी और उनका हाथ कसकर पकड़ लिया।

घटना के पीछे एक मां की रही बेबसी
अचानक हुए इस घटनाक्रम से रोहित शर्मा एक पल के लिए स्तब्ध रह गए। तुरंत हरकत में आए सुरक्षाकर्मियों और होटल स्टाफ ने महिला को रोहित से दूर किया। घटना के बाद जब सरिता शर्मा से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी इस हरकत के पीछे एक मां की बेबसी का हवाला दिया। सरिता ने बताया कि उनकी बेटी गंभीर रूप से बीमार है और उसके इलाज के लिए अमेरिका से एक बेहद महंगे इंजेक्शन की जरूरत है।
बेटी की इलाज के लिए पैसों की जरूरत
परिवार अब तक पर्याप्त धन नहीं जुटा पाया है। सरिता का कहना था कि उनका मकसद कोई सेल्फी लेना या खिलाड़ी को परेशान करना नहीं था, बल्कि वह रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों से निजी तौर पर मदद की अपील करना चाहती थीं, जो अक्सर सामाजिक कार्यों और बच्चों की मदद के लिए जाने जाते हैं। भले ही इस घटना के पीछे एक मानवीय संवेदना जुड़ी हो, लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ियों के इर्द-गिर्द इस तरह की सुरक्षा चूक ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications