IND vs AUS: क्या पर्थ टेस्ट खेलेंगे रोहित शर्मा? नेट पर खूब बहाया पसीना, सामने आई प्रैक्टिस की तस्वीर

Border-Gavaskar Trophy 2024-25, Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ नहीं गए हैं। उनकी फ्लाइट न पकड़ने की वजह रोहित की वाइफ रितिका सजदेह हैं। दरअसल, रोहित जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। इसलिए वह इस समय अपनी पत्नी के साथ अधिक से अधिक समय बिताना चाहते हैं।

रोहित ने शुरू किया अभ्यास

हालांकि, रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले मुंबई में ही अपनी फिटनेस और फॉर्म पर काम करना शुरू कर दिया है। यह कदम शायद इसलिए उठाया गया है ताकि वे अपनी बल्लेबाजी की लय को वापस पा सकें और टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। पर्थ में पहले टेस्ट मैच से पहले इस समय भारत के सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और वहां अभ्यास कर रहे हैं।

Border-Gavaskar Trophy 1

फॉर्म हासिल करने की कोशिश

रोहित शर्मा का मुंबई में ट्रेनिंग करने का निर्णय यह संकेत देता है कि वह अपनी तैयारियों को लेकर बेहद गंभीर हैं और ऑस्ट्रेलिया में खेलने से पहले खुद को फॉर्म में लाना चाहते हैं। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेलने का अलग ही दबाव होता है और यह जरूरी है कि टीम के कप्तान वहां मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से फिट हों।

जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे रोहित

रोहित शर्मा अपनी फिटनेस और फॉर्म को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक रोहित ने 13 नवंबर को मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में प्रैक्टिस की। उनकी यह कोशिश दिखाता है कि वह अपनी कप्तानी और जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं और जल्द ही ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+