रोहित शर्मा के पहले सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका, जानिए उन्होंने क्या लिखकर बताई दिल की बात
Rohit Sharma: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के बाद रोहित शर्मा की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है। वह अपनी ख़ुशी शब्दों में नहीं बता पा रहे हैं। खिताबी जीत के काफी समय बाद रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला। रोहित शर्मा के इस पोस्ट को लोगों ने काफी पसंद किया है।
रोहित शर्मा ने ग्राउंड पर लेते हुए खुद का एक फोटो पोस्ट किया और लिखा कि मुझे शब्द नहीं मिल पा रहे हैं कि मैं अपनी फीलिंग्स को कैसे बयां करूँ। रोहित काफी खुश दिख रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर तुरंत लोगों का जमावड़ा देखने को मिला।

भारतीय कप्तान ने लिखा कि यह फोटो इस बात का प्रतीक है कि मैं इस समय कैसा महसूस कर रहा हूँ। बहुत सारे शब्द हैं लेकिन कल (फाइनल वाले दिन) का मेरे लिए क्या मतलब था, इसे व्यक्त करने के लिए सही शब्द नहीं मिल पा रहे हैं, लेकिन मैं करूंगा, और मैं उन्हें साझा करूंगा, लेकिन अभी मैं हममें से एक अरब लोगों के लिए सच होने वाले सपने का आनंद ले रहा हूं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहित शर्मा का यह पोस्ट वायरल हुए लेकिन उससे ज्यादा इन्स्टाग्राम पर लोगों ने इसे पसंद किया। सबसे ज्यादा लाइक्स वहीँ मिले। इन्स्टाग्राम पर इस पोस्ट को 55 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया। फेसबुक पर 25 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया और एक्स पर भी 25 लाख से ज्यादा लोगों ने रोहित के पोस्ट को लाइक किया।
भारतीय टीम की जीत के बाद रोहित शर्मा रो पड़े थे और मैदान पर ही लेट गए थे। वह उसी मिट्टी को चूम लेते हैं, जहाँ भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में खिताबी जीत हासिल की थी। बारबाडोस में रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।












Click it and Unblock the Notifications