रोहित शर्मा ने दिखाया रौद्र रूप, पेपराजी पर गुस्सा कर पीछे धकेला, वीडियो तेजी से वायरल

Rohit Sharma: चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सफलतम कप्तानों में गिना जाता है। उनका अगला असाइनमेंट अब मुंबई इंडियंस के लिए होने वाला है। आईपीएल में रोहित शर्मा मुंबई के लिए खेलने वाले हैं।

ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित शर्मा छुट्टियों पर चले गए थे। अपने परिवार के साथ उनको मालदीव वैकेशन पर देखा गया। रोहित शर्मा ने पिछले कुछ दिनों से कई फोटो अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किये थे। इससे पता चला कि वह टूर्नामेंट के बाद मालदीव चले गए।

rohit sharma

इस बीच घर वापस आने पर रोहित शर्मा का एक अलग रूप देखने को मिला है। भारतीय कप्तान जब एयरपोर्ट पर आए थे, पेपराजी ने उनको घेर लिया और वहां रोहित शर्मा को अच्छा नहीं लगा। उनका गुस्सा साफ़ तौर पर देखने को मिला क्योंकि हर कोई उनको फोटो के लिए कह रहा था।

रोहित शर्मा ने पेपराजी को पीछे हटने के लिए कहा, एक को हाथ लगाकर पीछे भी धकेल दिया और बाद में अपनी बेटी को कार में बैठा दिया। फिर वह फोटो के लिए सामने आए। कुछ फोटो देने के दौरान वह मुस्कुरा रहे थे, थोड़ी देर का गुस्सा बाद में हँसी में बदल गया और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो गया।

Rohit Sharma का आईपीएल मैच

मुंबई इंडियंस आईपीएल में अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को खेलने वाली है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ यह मुकाबला होगा और चेन्नई में होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला देखने के लिए फैन्स उत्साहित होते हैं और हाईवोल्टेज मैच की उम्मीद करते हैं।

Rohit Sharma करेंगे कप्तानी?

हार्दिक पांड्या की जगह पहले मैच में रोहित शर्मा कप्तानी कर सकते हैं। पिछले सीजन तीन बार धीमे ओवर रेट की घटना के कारण ऐसा होने की संभावना है कि पांड्या बैन के कारण नहीं खेल पाएंगे। तीन बार ओवर रेट के नियम का उल्लंघन होने पर कप्तान को एक मैच के लिए बैन किया जाता है। मुंबई ने पिछले सीजन अपने अंतिम मैच में तीसरी बार धीमी गति से ओवर फेंके थे, उस पर अब कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+