T20 से संन्यास के बाद पीएम मोदी ने दी बधाई तो रोहित शर्मा ने कही दिल छू लेने वाली बात
टी-20 विश्वकप जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कप्तान रोहित शर्मा को फोन करके बधाई दी। प्रधानमंत्री ने रविवार को रोहित शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आप उत्कृष्टता के प्रतीक हैं।
आपकी आक्रामक मानसकिता, जबरदस्त बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को नया आयाम दिया है। आपके टी20 करियर को हमेशा याद रखा जाएगा। आज सुबह आपसे बात करके बहुत खुशी हुई।

प्रधानमंत्री ने रोहित शर्मा के साथ हुई बात के बाद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। जिसके बाद रोहित शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया है।
रोहित शर्मा ने कहा कि आपके इन शब्दों के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया प्रधानमंत्री जी। टीम और मैं विश्वकप को भारत लाकर बहुत खुश हैं और गर्व महसूस कर रहे हैं। इस उपलब्धि ने हर किसी को इतनी खुशी दी है, उससे हम अभिभूत हैं।
17 वर्ष के बाद विश्व विजेता
गौर करने वाली बात है कि 17 वर्षों के बाद भारत टी-20 विश्वकप का विजेता बना है। इससे पहले वर्ष 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने पहला टी-20 विश्वकप जीता था। रोहित शर्मा उस टीम का भी हिस्सा थे। हालांकि उस वक्त रोहित युवा खिलाड़ी थे, लेकिन इस बार उनकी अगुवाई में भारत फिर से वर्ल्ड चैंपियन बना है।
टी-20 विश्वकप जीतने के साथ ही रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। रोहित शर्मा ने कहा कि इससे अच्छा समय नहीं हो सकता है इस फॉर्मेट को अलविदा कहने का। मैं चाहता था कि विश्वकप की जीत के साथ ही इस फॉर्मेट को अलविदा कहूं।
कोहली-जडेजा भी रिटायर
रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी टी-20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। विराट कोहली ने कहा कि यह मेरा आखिरी विश्वकप था। यह जीत काफी खास है, अब युवा पीढ़ि पर भारतीय टीम को आगे ले जाने का जिम्मा है।












Click it and Unblock the Notifications