Kuldeep Yadav की वापसी में रहा है रोहित-कोहली का बड़ा हाथ, मुश्किल समय में दिया था चाइनामैन का साथ

Kuldeep Yadav coach Kapil Pandey: कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस मैच में कुल 8 विकेट झटके थे।

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav coach Kapil Pandey: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कुलदीप यादव ने टीम में वापसी की। कुलदीप यादव लंबे समय बाद भारतीय टेस्ट टीम में नजर आए। लेकिन एक ही मैच खेलने के बाद उन्हें एक बार फिर बाहर कर दिया गया। जिसके बाद कप्तान केएल राहुल और कोच राहुल द्रविड़ के इस फैसले की काफी आलोचना भी की गई।

पहले टेस्ट में 8 विकेट और 40 रन

पहले टेस्ट में 8 विकेट और 40 रन

कुलदीप यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया। पहले टेस्ट की दोनों पारियों को मिलाकर कुलदीप ने कुल 8 विकेट झटकने का काम किया। इसके अलावा उनके बल्ले से भी टीम के लिए अहम 40 रन निकले थे। इस ऑलराउंडर प्रदर्शन के बाद भी कुलदीप को दूसरे मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। कुलदीप यादव को पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था।

कुलदीप के कोच ने कही यह बात

कुलदीप के कोच ने कही यह बात

कुलदीप को मौका नहीं मिलने पर बचपन के कोच कपिल पांडे ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव की जगह जयदेव उनादकट को मौका दिया गया। कुलदीप के कोच ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ऐसे वक्त में कुलदीप को क्या कहकर संभाला जाए। कुलदीप की वापसी के लिए उन्होंने टीम के सीनियर खिलाड़ी और कोच की जमकर तारीफ की।

रोहित-कोहली ने की थी कुलदीप की मदद

रोहित-कोहली ने की थी कुलदीप की मदद

स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए कपिल पांडेय ने बताया कि कुलदीप की वापसी में कई लोगों का अहम योगदान रहा है। टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने मुश्किल समय में कुलदीप को सपोर्ट किया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान, कोच और सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली ने कुलदीप को वापसी करने में मदद की। कुलदीप यादव चोटिल होने के बाद एनसीए में थे तो रोहित शर्मा ने आकर उनका हौसला बढ़ाया था। इसके अलावा विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ ने भी टीम में वापसी करने के लिए उनकी खूब मदद की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+