वेस्टइंडीज से हारते ही रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों नहीं खेल रहे हैं टी20 क्रिकेट

Rohit Sharma on not playing T20I: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले साल का टी20 वर्ल्ड कप होने के बाद से अब तक कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। सबसे छोटे प्रारूप से रोहित, कोहली और जडेजा बाहर हैं। इनके टीम में नहीं होने पर सवाल खड़े हुए हैं। रोहित शर्मा ने अब चुप्पी तोड़ी है।

रोहित शर्मा का कहना है कि वनडे वर्ल्ड कप की वजह से कुछ खिलाड़ियों के लिए सभी प्रारूप में खेल पाना आसान कार्य नहीं है। इन्डियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार रोहित ने यूएस में एक कार्यक्रम में कहा कि यह पहले ही साफ़ किया जा चुका था कि वनडे वर्ल्ड कप के कारण कुछ लोग सभी प्रारूप नहीं खेल सकते।

rohit sharma

रोहित शर्मा ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि वर्कलोड मैनेजमेंट हो और खिलाड़ियों को आराम मिले। मैं खुद भी फ़िलहाल इसी कैटेगरी में आता हूं। इस समय भारतीय क्रिकेट के नजरिये से देखा जाए तो वर्कलोड मैनेजमेंट के बारे में बात करना आवश्यक है।

भारतीय कप्तान ने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप के दौरान सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका अहम रहने वाली है। इस वजह से सलेक्टर्स ने सीनियरों को टी20 टीम से बाहर रखने का निर्णय लिया है। रोहित ने कहा कि मुख्य खिलाड़ियों की फिटनेस भी एक अहम बात है।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सिर्फ तीन ही मैच खेले। इनमें दो टेस्ट और एक वनडे शामिल था। वनडे में भी रोहित कुछ समय के लिए खेलने आए थे,कोहली आराम फरमा रहे थे। हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया की कमान थमाई गई है।

उल्लेखनीय है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम के पास अब तीन मैच और हैं और तीनों में जीतना जरूरी है।

Rohit sharma opens up on why he is not playing in t20 international cricket
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+