IND vs AUS: दिनेश कार्तिक की गलती देख आग बबूला हुए रोहित शर्मा, गुस्से में पकड़ ली गर्दन और फिर...

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप से पहले भारतीय गेंदबाजों को शीशा दिखाने का काम किया है।

नई दिल्ली, 20 सितंबर। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप से पहले भारतीय गेंदबाजों को शीशा दिखाने का काम किया है। 209 रनों के लक्ष्य को भी बचाने में भारतीय गेंदबाज नाकाम रहे। एशिया कप की तरह भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर 19वें ओवर में खूब रन लुटाने का काम किया।

दिनेश कार्तिक पर फूटा रोहित शर्मा का गुस्सा

दिनेश कार्तिक पर फूटा रोहित शर्मा का गुस्सा

दिनेश कार्तिक उमेश यादव के ओवर में स्टीव स्मिथ के लिए कट बिहाइंड की अपील नहीं की। रोहित शर्मा ने डीआरएस लिया और स्टीव स्मिथ आउट हो गए। इसी ओवर में ग्लेन मैक्सवेल को लेकर एक बार फिर कट बिहाइंड की अपील की गई। दिनेश कार्तिक की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया। इसके बाद कप्तान रोहित ने अपना आपा खो दिया और उन्होंने कार्तिक की गर्दन पकड़ ली। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

गेंदबाजों ने खूब खर्च किए रन

गेंदबाजों ने खूब खर्च किए रन

भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 52 रन दिए। उमेश यादव ने दो विकेट लेकर दो ओवर में 35 रन दिए। युजवेंद्र चहल ने 3.2 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट लिया। हर्षल पटेल ने 4 ओवर में 49 रन खर्च किए। एरोन फिंच ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर ऑस्ट्रेलिया के चेज की शुरुआत की। कैमरून ग्रीन ने महज 30 गेंदों में 8 चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया ने दमदार तरीके से बनाए 211 रन

ऑस्ट्रेलिया ने दमदार तरीके से बनाए 211 रन

लक्ष्य का पीछे करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर कंफ्यूज नजर आए। यही वजह है कि वह गेंदबाजों के साथ ताल मेल बिठाने में नाकाम रहे। इस हार के साथ ही एक बार फिर भारतीय टीम पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+