'मेरा चयन भी पक्का नहीं,' रोहित ने खिलाड़ियों को दी वर्ल्ड कप की चुनौती, कहा- सबको जगह के लिए लड़ना होगा
Rohit Sharma: वनडे वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खिलाड़ियों के लिए एक चेतावनी जारी की है। रोहित का कहना है कि वर्ल्ड कप (World Cup 2023) के लिए कोई भी अपनी जगह को पक्का मानकर नहीं बैठ सकता, यहां तक कि खुद कप्तान भी नहीं!
रोहित ने पीटीआई से बात करते हुए कहा, "किसी का भी ऑटोमैटिक सिलेक्शन नहीं होगा, यहां तक कि मेरा भी नहीं। किसी के चयन की गारंटी नहीं है।"

रोहित ने आगे कहा, "हां कुछ खिलाड़ी हैं, जिनको आप जानते हैं कि वे खेलेंगे, लेकिन फिलहाल के लिए वेस्टइंडीज में तीन मैचों की सीरीज खेलना बढ़िया अवसर रहा, जहां हमने कुछ खिलाड़ियों की ओर देखा। अब एशिया कप (Asia Cup) में, हम फिर से अच्छी विपक्षी टीमों के सामने होंगे।"
रोहित का साफ तौर पर कहना है कि खिलाड़ियों को अपनी जगह के लिए लड़ना होगा। तभी जाकर कुछ बात बनेगी। एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। भारत 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। रोहित ने केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की चोटों पर भी बात की और कहा कि ये लोग चार महीने से नहीं खेल रहे हैं। हमें देखना होगा सर्जरी के बाद ये कैसे करते हैं।
रोहित ने आगे कहा, "कुछ ही दिनों में सिलेक्शन मीटिंग होगी, हम इसमें अच्छी चर्चा कर सकते हैं। लेकिन ईमानदारी से कहूं तो किसी की जगह ओटोमैटिक नहीं है- उन सबको अपनी जगह के लिए लड़ना होगा- हर किसी को लड़ना होगा, चाहे वो टॉप स्पॉट हो या सबसे निचला।
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने की तिलक वर्मा की तारीफ, युवा खिलाड़ी की रनों की भूख और परिपक्वता से कप्तान प्रभावित
"हम देखेंगे हमारे पास कौन से खिलाड़ी सही संयोजन के लिए मौजूद हैं जो वर्ल्ड कप में जाएंगे, लेकिन उससे पहले एशिया कप है। मैं चाहता हूं वहां कुछ खिलाड़ी अच्छी टीमों के खिलाफ अंडर प्रैशर में परफॉर्म करें। तो देखते हैं क्या होता है, लेकिन ये अच्छा है कि आपके पास बहुत सारे नाम हैं। मुझे उम्मीद है कि वे अपने टाइम पर फिट हो जाएंगे।"
रोहित ने कहा, राहुल और अय्यर दोनों पिछले चार महीनों से एनसीए में हैं, काफी मेहनत कर रहे हैं और ये सब देखकर काफी पॉजिटिव लग रहा है, तो देखिए क्या होता है।












Click it and Unblock the Notifications