रोहित शर्मा के कोच दिनेश लाड ने हिटमैन को दी सलाह, आक्रामक खेलने के चक्कर में ना गवाएं अपना विकेट
T20 World cup 2022 में टीम इंडिया के सफर का आगाज शानदार रहा है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच जीत लिया है। इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे थे। विराट ने अपने दम पर गेम को जिताया। वर्ल्ड कप में विराट कोहली का फॉर्म तो वापस आ गया है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित का बल्ला नहीं चला था और उन्होंने सिर्फ 7 गेंदों में 4 रन बनाए थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी रोहित शर्मा का बल्ला नहीं चला था। ऐसे में विश्व कप के बीच में रोहित शर्मा का फॉर्म में नहीं होना चिंताजनक बात है।

विकेट पर समय बिताने की कोशिश करें रोहित- लाड
रोहित की फॉर्म को लेकर उनके कोच दिनेश लाड ने बड़ा बयान दिया है। दिनेश लाड ने कहा है कि रोहित अटैकिंग गेम खेलने की वजह से आउट हो रहे हैं। दिनेश लाड ने रोहित से अनुरोध किया है कि वो विकेट पर समय बिताने की कोशिश करें, वो आक्रामक खेलकर गलती कर रहे हैं। दिनेश लाड ने रोहित के प्रदर्शन पर निराशा जाहिर करते हुए कहा है कि वो बड़ी पारी खेलने की कोशिश करें।
रोहित को पावरप्ले तक रिस्क नहीं लेना चाहिए- लाड
दिनेश लाड ने पीटीआई से बात करते हुए कहा है, "वो पिछले कुछ समय से जोखिम उठाने वाले शॉट खेलकर ही अपना विकेट गंवाकर आते हैं, जो उसे बिल्कुल नहीं करना चाहिए, पता नहीं वो ऐसा क्यों कर रहा है। मुझे लगता है कि वह अत्यधिक आक्रामक खेल खेलने की गलती कर रहा है। मुझे लगता है कि रोहित को क्रीज पर अधिक समय बिताना चाहिए और अपना विकेट नहीं फेंकना चाहिए। मैं नहीं चाहता कि वह पावरप्ले के पहले छह ओवरों में कोई भी चांस ले। उसे अपना स्वाभाविक गेम खेलना चाहिए।"
'17-18 ओवर बल्लेबाजी करने की सोच के साथ उतरें रोहित'
दिनेश लाड ने आगे कहा कि रोहित शर्मा जब भी बल्लेआजी करने आए तो वो इस सोच के साथ उतरे कि उसे 17-18 ओवर बल्लेबाजी करनी है और हर मैच में 70-80 रन बनाने हैं। दिनेश लाड ने कहा कि मैं रोहित के कोच के रूप में उन्हें एक एंकर के रूप में देखना चाहूंगा, न कि एक विध्वंसक के रूप में जो उच्च जोखिम वाले खेल खेलते हैं। अगर वह कुछ समय के लिए विकेट पर रहते हैं, तो वह लंबी और उपयोगी पारी खेलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications