'हिटमैन' भी बने विक्रांत मैसी की 12th Fail के फैन, IPS मनोज शर्मा की कहानी ने जीता दिल
Rohit Sharma On Vikrant Massey: इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए तीन टेस्ट मैचो के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम बचे हुए तीन मुकाबले में अपना दमखम दिखाने को तैयार है। शुरुआती दोनों ही मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा था।
15 फरवरी से होगा मैच
15 फरवरी से राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा के अलावा युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल भी आने वाले मुकाबले में टीम के लिए बड़े रन बनाना चाहेंगे। दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने अपने फॉर्म का परिचय देते हुए शतक जड़ने क काम किया था।

रोहित को पसंद आई फिल्म
बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर फिल्म 12th फेल की तारीफ पिछले कुछ समय से लगातार हो रही है। कई सेलेबस इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर चुके हैं। अब क्रिकेटर रोहित शर्मा ने भी इस मूवी पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी 12th फेल फिल्म की जमकर तारीफ की।
जमकर की तारीफ
मंदिरा बेदी के साथ बातचीत करते हुए रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंदिरा बेदी रोहित से सवाल करती है कि कोई मूवी या वेब सीरीज जो उन्होंने हाल में देखी हो? इस पर रोहित शर्मा कहते हैं कि मैंने हाल फिलहाल में 12th फेल नाम की मूवी देखी है। यह फिल्म वाकई में अच्छा है। रोहित शर्मा के इस वीडियो पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं।
Rohit Sharma has watched the movie 12th Fail. pic.twitter.com/EpIFyKupjE
— 121 Not Out (@121NotOut) February 11, 2024












Click it and Unblock the Notifications