रोहित शर्मा ने इन्स्टाग्राम पर दिखाया जलवा, रातोंरात हो गई फॉलोवर्स की इतनी संख्या
Rohit Sharma: सिडनी में शनिवार को शतक जड़कर भारत को जीत दिलाने वाले रोहित शर्मा की चर्चा हर जगह देखने को मिल रही है। फैन्स में ख़ुशी की लहर इस कदर है कि वे सोशल मीडिया पर जमकर टूट पड़े हैं। उनके नाबद शतकीय पारी की दुनिया भर में तारीफ हो रही है।
इस बीच सोशल मीडिया पर भी रोहित शर्मा ने एक धमाका कर दिया है। इन्स्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की बाढ़ सी आ गई है। भारत में जिन क्रिकेटर्स को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है, उनमें रोहित शर्मा ने तेजी से एक बड़ी छलांग लगाने का काम किया है।

मैदान पर अपना दमदार जलवा दिखाने के अलावा रोहित ने यह भी दिखाया है कि वह सोशल मीडिया के हिटमैन हैं क्योंकि उन्होंने इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए हैं। भारतीय ओपनर यह मुकाम हासिल करने वाले चौथे क्रिकेटर हैं।
Rohit Sharma का कौन सा स्थान
इस खास सूची में विराट कोहली का नाम टॉप पर आता है, उनके पास इन्स्टाग्राम पर कुल 274 मिलियन फॉलोवर हैं। अन्य कोई क्रिकेटर विराट कोहली के करीब भी नहीं है। दूसरे स्थान पर महान सचिन तेंदुलकर का नाम आता है, उनके कुल 51 मिलियन फॉलोवर हैं। महेंद्र सिंह धोनी 49.8 मिलियन फॉलोवर के साथ तीसरे और 45 मिलियन का आंकड़ा लेकर रोहित शर्मा अब चौथे स्थान पर आ गए हैं। आने वाले समय में रोहित शर्मा इससे आगे जाकर महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं।
Rohit Sharma कब खेलेंगे
रोहित को अब खेल से एक महीने का ब्रेक मिलने वाला है क्योंकि भारत को अपना अगला वनडे 30 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। वनडे विशेषज्ञ खिलाड़ी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद एक महीने का ब्रेक और मिलेगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत में खेलने के लिए आने वाली है। रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली को भी अब आराम मिलने वाला है, वह शायद वापस पत्नी और बच्चों के पास लंदन लौट जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications