WTC Final में फिर दिखेगा रोहित शर्मा का जलवा? ओवल में 2 साल पहले जड़ा था शानदार शतक

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) के लिए टीम इंडिया, इंग्लैंड पहुंच चुकी है, यहां 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Rohit Sharma

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस हाई बोल्टेज मुकाबले का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आईपीएल के बाद क्रिकेट फैंस इस मैच पर लगातार नजरें जमाए हुए हैं, और अपने-अपने स्टार क्रिकेटर्स के तूफानी प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया भी भिड़ंत से पहले जमकर पसीना बहा रही है।

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को दिलाई जीत
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी, क्योंकि रोहित यहां शानदार शतक अपने नाम कर चुके हैं। दरअसल, यही वो मैदान था, जहां टीम इंडिया ने साल 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इंग्लैंड को कड़ी चुनौती दी थी। रोहित ने 256 गेंद में 127 रन की दमदार पारी खेली और अपनी शानदार पारी के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को जीत दिलाई।

इस बार होगी ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत
दरअसल, ये शतक रोहित शर्मा के लिए इसलिए भी खास था क्योंकि घर से बाहर टेस्ट में ये उनका पहला शतक था। साल 2023 में एक बार फिर रोहित शर्मा के पास एक बड़ा मौका है, लेकिन इस बार मैदान तो वही रहेगा, टीम बदल जाएगी। इस बार उनके सामने इस इंग्लैंड की टीम नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया की टीम होगी।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में रोहित के प्रदर्शन से पहले अगर हम आईपीएल 2023 पर एक नजर डालें तो यहां मुंबई के कप्तान के बल्ले से कुछ खास रन नहीं निकले। रोहित शर्मा को पूरे सीजन अपनी फॉर्म से जूझते हुए देखा गया। ऐसो में रोहित शर्मा के प्रदर्शन को लेकर कुछ चिंताएं जरूर होंगी, लेकिन वे यहां मैच से पहले जमकर पसीना बहा रहे हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि रोहित शर्मा द ओवल में 2021 में ठोके गए शतक को फिर से दोहराना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+