रोहित शर्मा से खौफ खाएगी इंग्लैंड की पूरी टीम! वनडे में कुछ ज्यादा ही तेजी से निकले हैं बल्ले से रन
लंदन, जुलाई 12। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बाद में चेज करना तय किया है। आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला अक्सर कुछ ज्यादा ही बोला है। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ रोहित शर्मा 24 पारियां खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 89.71 के स्ट्राइक रेट और 66.75 के औसत से 1335 रन बनाए हैं। इसमें उनके 7 शतक और 6 अर्द्धशतक शामिल हैं।

रोहित शर्मा ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बेहद करीब
आपको बता दें कि रोहित शर्मा के पास आज इंग्लैंड के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड दर्ज करने का भी सुनहरा मौका है। दरअसल, रोहित शर्मा अगर इंग्लैंड के खिलाफ आज 5 छक्के लगा देते हैं तो वो एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। रोहित शर्मा 5 छक्के लगाते ही वनडे में भारत की ओर से सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी वनडे में उनके नाम 245 छक्के हैं और 250 का आंकड़ा छूते ही वो वनडे में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications