नई जर्सी में चमकी टीम इंडिया, WTC Final से पहले BCCI ने शेयर किया स्टार क्रिकेटर्स का धांसू वीडियो
BCCI: एडिडास इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से भारतीय टीम की नई जर्सी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर, विराट कोहली, समेत कुछ अन्य क्रिकेटर्स को नई जर्सी पहने देखा गया है।

Team India New Jersey: बीसीसीआई ने एडिडास (Adidas) को भारत का नया किट प्रायोजक बनाया है। इस बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC Final 2023) के फाइनल से पहले एडिडास इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से भारतीय टीम की नई जर्सी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल जैसे कुछ अन्य क्रिकेटर्स को जर्सी में देखा गया।
नई जर्सी में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खेलेगी टीम इंडिया
इस नई जर्सी में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी, जो 7 जून से इंग्लैंड के द ओवल में शुरू होने वाली है। टीम पहले ही लंदन पहुंच चुकी है और अभी प्रैक्टिस सेशन चल रहा है।
नई जर्सी में स्टार क्रिकेटर्स के साथ BCCI की तरफ से 1.18 सेकंड का वीडियो जारी किया गया है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट जर्सी में नजर आ रहे हैं। वहीं भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना भी इस वीडियो में हैं।
तीन अलग शेड में जारी की गई जर्सी
दरअसल, बीसीसीआई की तरफ से तीन अलग शेड में जर्सी जारी की गई हैं। टी20 फॉर्मेट के लिए जर्सी का रंग गहरा ब्लू है, और वनडे के लिए जर्सी में ब्लू कलर हल्के रंग में है। वहीं टेस्ट फॉर्मेट के लिए जारी कई गई जर्सी में नीले कलर में इंडिया लिखा हुआ है।
फैंस के पास नई जर्सी में टीम इंडिया को चीयर करने के मौका
दरअसल, एक जून को एडिडास ने टीम इंडिया की नई जर्सी को जारी की थी। इसके बाद अब तीन जून को क्रिकेटर्स के साथ नई जर्सी में वीडियो भी जारी कर दिया गया है। फैंस भी इस नई जर्सी में टीम इंडिया को चीयर कर सकते हैं। इसके लिए वो एडिडास की वेबसाइट से भी जर्सी खरीद सकते हैं। जर्सी की ऑनलाइन बिक्री 4 जून से शुरू हो जाएगी।
एडिडास ने भारतीय टीम की जर्सी की नया स्पॉनसर बनने के बाद जर्सी लॉन्च की है, जोकि 2028 तक के लिए टीम इंडिया की किट का स्पॉनस है।












Click it and Unblock the Notifications