धोनी-सहवाग के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ होगी छक्कों की बारिश
Rohit Sharma Record in Test cricket: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज का आगज होने जा रहा है। पांच मैचो की सीरीज की शुरुआत दोनों ही टीम जीत के साथ करना चाहेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह सीरीज भारत और इंग्लैंड के लिए बेहद जरूरी है। इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में अपना स्थान बेहतर पोजीशन पर खत्म करने में सफल होगी।
रोहित के पास बड़ा मौका: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास इंग्लैंड के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा टॉप पर आ सकते हैं। भारत की तरफ से सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अभी वीरेंद्र सहवाग के नाम दर्ज है। रोहित शर्मा सहवाग का यह रिकॉर्ड इस सीरीज के दौरान तोड़ सकते हैं।

सहवाग ने लगाए हैं सबसे अधिक छक्के: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने करियर में 103 टेस्ट मैचो में हिस्सा लिया है। इस दौरान उनके बल्ले से 91 छक्के निकले हैं। भारत की तरफ से टेस्ट फॉर्मेट में सहवाग सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट मैचो के अपने करियर में कुल 78 छक्के लगाए हैं और वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराजमान है।
हिटमैन तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की बात करें तो रोहित शर्मा ने अब तक अपने करियर में 54 टेस्ट मैचो में हिस्सा लिया है। इस दौरान उनके बल्ले से 77 छक्के निकले हैं। रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ अगर 14 छक्के मारने में कामयाब हो जाते हैं तो वह वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वहीं 15 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल जाएंगे। जबकि दो छक्का जड़ते हुए वह महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे।
टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड
91 छक्के- वीरेंद्र सहवाग (103 टेस्ट मैचों में)
78 छक्के- एमएस धोनी (90 टेस्ट मैचों में)
77 छक्के- रोहित शर्मा (54 टेस्ट मैचों में)
69 छक्के- सचिन तेंदुलकर (200 टेस्ट मैचों में)
61 छक्के- कपिल देव (131 टेस्ट मैचों में)












Click it and Unblock the Notifications