IND vs PAK: हार्दिक ने पूछा अंपायर को मसल्स दिखाने का कारण, रोहित शर्मा ने दिया ये दिलचस्प जवाब, देखें Video

India vs Pakistan Match Highlights: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 12वें मैच में भारत ने अहमदाबाद में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। भारत की यह कट्टर प्रतिद्वंद्वियों पर रिकॉर्ड 8वीं जीत थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में जहां छोड़ा था, वहीं से पाकिस्तान के खिलाफ जारी रखा और 63 गेंदों पर 86 रनों की शानदार पारी खेली।

मैच के बाद दौरान रोहित शर्मा का अंपायर को मसल्स दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हार्दिक पांड्या ने जब इसके पीछे का कारण पूछा तो रोहित शर्मा ने उन्हें अंपायर माराइस इरास्मस (Marais Erasmus) के सामने अपनी मसल्स दिखाने का कारण बताया, जोकि काफी दिलचस्प था।

Rohit Sharma, umpire Marais Erasmus

रोहित ने आईसीसी विश्व कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। भारत के कप्तान की 63 गेंदों पर 86 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें छह बड़े छक्के और इतने ही चौके शामिल थे। कप्तान ने भारत की सात विकेट की यादगार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मुकाबले में भारत ने टूर्नामेंट की लगातार तीसरी जीत दर्ज की, जिससे वह अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया।

खेल का अपना तीसरा छक्का लगाते ही रोहित वनडे क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, और 454 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 559 छक्के पूरे किए।

पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी और रणनीतिक ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था और उनके आउट होने तक जीत के लिए केवल 36 रनों की जरूरत थी। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी संभाली और टीम को जीत दिलाई।

मैच का सबसे यादगार पल तब आया जब आठवें ओवर के दौरान शर्मा ने कवर के ऊपर से हारिस राउफ की गेंद पर 90 मीटर का सनसनीखेज छक्का लगाया। इसके बाद वह अंपायर माराइस इरास्मस के पास पहुंचे और अपनी मसल्स को दिखाया।

मैच के बाद हार्दिक से बात करते हुए रोहित ने बीसीसीआई की वेबसाइट पर इस पल के पीछे का कारण बताया। भारतीय कप्तान ने कहा कि छक्के के बाद इरास्मस ने उनसे पूछा कि वह ऐसे छक्के कैसे मार पाते हैं और क्या उनके बल्ले में कुछ है। रोहित ने कहा कि उन्होंने अपनी मसल्स की ओर इशारा करते हुए अंपायर से कहा कि यह सब पावर है।

उन्होंने कहा कि, 'वह मुझसे पूछ रहे थे 'तुम इतने छक्के कैसे मार पाते हो। क्या तुम्हारे बल्ले में कुछ है।' मैंने उनसे कहा, नहीं, यह बल्ला नहीं है। यह पावर का खेल है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+