IND vs WI: चौथे टी20 में रोहित शर्मा ने बनाया यह खास रिकॉर्ड, शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जा रहा है।

नई दिल्ली, 6 अगस्त: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय टीम में आज तीन बदलाव किए गए हैं। रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और संजू सैमसन को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं हार्दिक पांड्या, रवि अश्विन और श्रेयस अय्यर बाहर हुए हैं। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने भारतीय पारी की शुरुआत की। रोहित ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाए। इस दौरान हिटमैन ने 2 चौके और 3 छक्के जड़े।

रोहित ने बनाए यह रिकॉर्ड

रोहित ने बनाए यह रिकॉर्ड

अपनी इस तूफानी पारी के दौरान रोहित ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। हिटमैन 3 छक्के लगाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरी नंबर पर पहुंच गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 553 छक्के क्रिस गेल ने लगाए हैं। दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा आ गए हैं जिन्होंने 477 छक्के लगाए हैं। तीसरे नंबर पर शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 476 सिक्स जड़े हैं। इसके अलावा रोहित ने एक और रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 16,000 रन पूरे कर लिए हैं।

रोहित बना सकते यह रिकॉर्ड

रोहित बना सकते यह रिकॉर्ड

चौथे टी20 में जीत के साथ ही रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रोहित केन विलियम्सन से बतौर कप्तान जीत के मामले में आगे निकल जाएंगे। केन विलियम्सन ने अपनी कप्तानी में अब तक 56 मुकाबले खेले हैं और 28 में जीत हासिल की है। वहीं रोहित ने अब तक 34 मैचों में कप्तानी की है और 28 में जीत हासिल कर ली है। ऐसे में अगर वह आज का मुकाबले जीतते हैं तो केन विलियम्सन को पीछे छोड़ देंगे।

रोहित शर्मा का करियर

रोहित शर्मा का करियर

रोहित शर्मा ने अपने करियर में अब तक 45 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 77 पारियों में उन्होंने 46.13 की औसत और 5.76 के स्ट्राइक रेट से 3137 रन बनाए हैं। रोहित ने टेस्ट में 14 अर्धशतक और 8 शतक जड़े हैं। 233 वनडे में रोहित ने 48.58 की औसत और 89.18 के स्ट्राइक रेट से 9376 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 45 अर्धशतक और 29 शतक लगाए हैं। वहीं 132 टी20 इंटरनेशनल मैचों में हिटमैन ने करीब 32 की औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से 3487 रन बनाए हैं। रोहित ने टी20 में 27 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+