रोहित ने T20 क्रिकेट में पूरे किए 10 हजार रन, लगा चुके हैं इतने चाैके-छक्के

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में कोई बड़ा धमाका नहीं कर पाया हो, लेकिन सीजन के 23वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 3 चाैकों व 2 छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, रोहित ने टी20 क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं।

यह भी पढ़ें- 'रोहित शर्मा को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

चाहिए थे 25 रन

चाहिए थे 25 रन

रोहित जब बुधवार को पुणे में अपनी पारी की शुरुआत कर रहे थे तब वह सिर्फ 25 रन दूर थे। उन्होंने केवल 16 गेंदों में तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा की गेंद पर छक्का लगाकर उस निशान को पार किया। हालांकि, अगली ही गेंद पर वह आउट होकर पवेलियन लाैट गए। रोहित ने 362 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। रोहित ने टी20 क्रिकेट में 6 शतक लगाए हैं, जबकि 69 अर्धशतक भी जमाए हैं। रोहित ने इस दाैरान बाउंड्री के जरिए भी खूब रन बटोरे हैं। रोहित 882 चाैके लगा चुके हैं, साथ ही 428 छक्के भी जमा चुके हैं।

कोहली के करीब पहुंचे

कोहली के करीब पहुंचे

रोहित के लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय टीम के साथी और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। हालांकि अब कोहली को भी पछाड़ने के लिए रोहित तैयार हैं। कोहली के नाम 342 पारियों में 10499 रन दर्ज हैं।

गेल हैं टाॅप पर

गेल हैं टाॅप पर

विंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 463 मैचों में 14,562 रन बना चुके हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा शतक व छक्के लगाने का रिकाॅर्ड भी दर्ज है, जिसे तोड़ पाना आसान काम नहीं है। पाकिस्तान के शोएब मलिक (11,698), विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड (11,474), फिंच (10,499), कोहली (10,379) और डेविड वार्नर (10,373) भी रोहित से पहले टी20 क्रिकेट में 10 हजार रन बना चुके हैं।

इसके अलावा रोहित आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने 213 पारियों में 5719 रन बनाए हैं, जबकि शिखर धवन दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 196 पारियों में 5891 रन बनाए हैं। वहीं कोहली 204 रन में 6390 रन के साथ आईपीएल में अब तक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा, रोहित टी20 अंतरराष्ट्रीय में 117 पारियों में 3313 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उनके नाम T20आई में रिकॉर्ड चार शतक भी दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+