Rohit Sharma के सामने खूबसूरत एयर होस्टेस ने जाहिर की ये ख्वाहिश, हिटमैन ने ऐसा कर जीत लिया दिल
Rohit Sharma viral Video: टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा फैंस के बीच अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं। आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद रोहित अपने परिवार के साथ अबू धाबी छुट्टियों पर गए थे। वापस लौटते वक्त एयरपोर्ट पर एक एयर होस्टेस ने उनसे एक छोटी-सी लेकिन बेहद खास ख्वाहिश की। जिसे रोहित शर्मा ने पूरा किया। सोशल मीडिया पर रोहित का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
एयर होस्टेस ने रोहित से की गुजारिश (Rohit Sharma viral Video)
एयर होस्टेस ने रोहित से गुजारिश कि वो उनके पति संजीव के लिए "हाय" कहें। रोहित ने बिना झिझके मुस्कराते हुए कहा, "हाय संजीव कैसे हो आफ?" कहा। ये पल न सिर्फ उस एयर होस्टेस के लिए खास था बल्कि वीडियो देखकर फैंस का भी दिल खुश हो गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन देने का काम कर रहे हैं।

एयर होस्टेस के साथ फोटो भी खिंचवाई
इसके बाद एयर होस्टेस और उनकी साथी ने रोहित और उनकी पत्नी रितिका सजदेह के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। रोहित ने काले टी-शर्ट और शॉर्ट्स में बेहद कूल लुक में नजर आए, वहीं रितिका ने ब्लैक टी-शर्ट, डार्क डेनिम और व्हाइट शूज़ पहने थे। रोहित शर्मा ने इस साल की शुरुआत में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने भारत के लिए 67 टेस्ट खेले, जिनमें उन्होंने 4301 रन बनाए। साथ ही 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जितवाने के बाद उन्होंने टी-20 से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी।
क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा?
अब रोहित केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते दिखेंगे और फिलहाल भारत के ODI कप्तान भी हैं। उन्होंने अब तक 273 वनडे में 11168 रन बनाए हैं, जिसमें 32 शतक शामिल हैं। हालांकि, 2027 में अगला वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा और तब रोहित 38-39 साल के हो चुके होंगे। उनकी फिटनेस और फॉर्म तय करेगी कि क्या वो उस वर्ल्ड कप तक टीम का हिस्सा रहेंगे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications