IND vs PAK: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, टी20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार भिड़ रही हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है।
नई दिल्ली, 4 सितंबर: एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की टीम दूसरी बार भिड़ रही हैं। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों के प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव किए गए हैं। दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं पाकिस्तान ने मोहम्मद हसनैन को टीम में शामिल किया है। पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने शानदार शुरुआत की। दूसरे ही ओवर में रोहित चौका जड़कर इतिहास रच दिया। वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सूजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ा
दरअसल रोहित मेन्स क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज पहले ही थे। उन्होंने 135 मैचों में अब तक 3548 रन बनाए हैं। लेकिन विमेन्स क्रिकेट में ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली खिलाड़ी सूजी बेट्स थीं। उन्होंने 131 मैचों में 3531 रन बनाए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 12 रन बनाते ही सूजी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही रोहित शर्मा अब मेन्स और वुमेन्स क्रिकेट में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ आज रोहित ने 16 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
- पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, खुशदिल शाह, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।

दोनों टीमों के खिलाड़ी चोटिल
एशिया कप 2022 से पहले भारत और पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा था। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटले तो पाक पेसर शाहीन शाह अफरीदी चोट के कारण बाहर हो गए थे। इसके बाद टूर्नामेंट के दौरान भी दोनों टीमें चोट से जूझ रही हैं। भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा घुटने में चोट के चलते एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर आवेश खान वायरल फीवर के कारण आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी साइड स्ट्रेन के चलते आज के मैच से बाहर हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications