Rohit Sharma Video: कार में बैठे रोहित शर्मा के साथ ये क्या हुआ? फैंस की हरकत देख फूटा 'हिटमैन' का गुस्सा

Rohit Sharma Video Viral: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार हैं। लेकिन इस सीरीज से पहले हाल ही में रोहित शर्मा के साथ ऐसी घटना घटी है जिन्होंने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। इंटरनेट पर रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके धैर्य की परीक्षा होती दिख रही है। इस वीडियो में कुछ फैंस रोहित के साथ मिसबिहेव करते नजर आ रहे हैं।

रोहित का वीडियो हो रहा वायरल (Rohit Sharma Video Viral)

दरअसल, वीडियो के मुताबित रोहित अपनी कार में बैठे थे, तभी दो युवा फैन उनके पास आए। रोहित ने शालीनता दिखाते हुए उनसे हाथ मिलाया, लेकिन जोश में फैन ने मर्यादा की सीमा लांघ दी। उन्होंने सेल्फी के चक्कर में रोहित का हाथ खींचने की कोशिश की और उनके कार में घुसने का प्रयास किया। जिसके बाद रोहित ने तुरंत ही गाड़ी का शीशा ऊपर कर लिया।

Rohit Sharma 1

कार का शीशा ऊपर चढ़ाकर निकल गए रोहित

फैंस के इस व्यवहार से रोहित काफी नाराज दिखे। उन्होंने तुरंत उन फैंस को चेतावनी दी और फिर अपनी कार का शीशा ऊपर चढ़ाकर वहां से निकल गए। इस घटना ने एक बार फिर खिलाड़ियों की सुरक्षा और फैंस के बर्ताव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, रोहित शर्मा अक्सर अपने फैंस का दिल रखते हुए उनकी मांग को पूरा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस तरह की घटना देख हिटमैन का दिल जरूर टूटा होगा।

विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान हुआ था ऐसा

रोहित शर्मा के साथ हुई एक और घटना जयपुर की है, जहां विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान रोहित शर्मा मुंबई के लिए खेल रहे थे। उत्तराखंड के खिलाफ मैच में रोहित पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्हें जगमोहन नगरकोटी ने कैच आउट किया। मैदान पर मौजूद रोहित के फैंस अपने चहेते स्टार के इस तरह जल्दी आउट होने से इतने नाराज हुए कि उन्होंने फील्डर जगमोहन नगरकोटी को ही निशाना बनाना शुरू कर दिया।

जब नगरकोटी बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग करने आए, तो दर्शकों ने उन्हें काफी परेशान किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि, नगरकोटी ने अपना आपा नहीं खोया और खेल पर ध्यान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+