IND vs SL: अब श्रीलंका की नहीं होगी खैर, वर्ल्ड कप विजेता भारतीय दिग्गज पहुंचे कोलंबो
IND vs SL: टी20 वर्ल्ड विजेता दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं लेकिन एकदिवसीय क्रिकेट में दोनों फ़िलहाल सक्रिय हैं। कोहली और रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलेंगे। रोहित शर्मा इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान भी हैं।
दोनों खिलाड़ी एकदिवसीय सीरीज में खेलने के लिए तैयार हैं और श्रीलंका पहुँच गए हैं। कोहली और रोहित शर्मा कोलम्बो पहुंचे हैं। एकदिवसीय सीरीज के मुकाबले वहां खेले जाने हैं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम पल्लेकेले में टी20 सीरीज खेल रही है।

भारत की टी20 विश्व कप जीत के बाद 29 जून को टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने वाले रोहित और कोहली ने अपने परिवारों के साथ समय बिताया। कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में थे। इस बीच रोहित अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ अमेरिका गए हुए थे।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और गौतम गंभीर की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को दो टी20 में पराजित करते हुए सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब क्लीन स्वीप करने की बारी है। भारतीय टीम का तीसरा और अंतिम मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज 2 अगस्त से शुरू होकर 7 अगस्त को समाप्त होगी। टी20 टीम के कई खिलाड़ी वनडे टीम में शामिल हैं। गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम की यह पहली एकदिवसीय सीरीज होगी। कोहली और रोहित के साथ भी उनकी पहली सीरीज है।
पहले खबरें आई थीं कि रोहित और कोहली को आराम दिया जाएगा लेकिन गंभीर ने इन दोनों को खेलने का आग्रह किया था। इसके बाद दोनों ने ही खेलने के लिए खुद को उपलब्ध बताया था। श्रीलंकाई टीम के लिए भारत के खिलाफ वनडे सीरीज भी आसान नहीं होने वाली है, रोहित शर्मा और कोहली के आने से टीम को और ज्यादा मजबूती मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications