रोहित शर्मा और विराट कोहली आखिर क्यों नहीं खेल रहे टी-20 मैच, हिटमैन ने किया बड़ा खुलासा
World Cup Title 2023, Rohit Sharma: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम के दिल औऱ धड़कन माने जाते हैं। साल 2022 वर्ल्ड कप टी-20 के बाद से ही ये दोनों खिलाड़ी भारत के लिए टी-20 मैच नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट के कई दिग्गजों ने यहां तक कह दिया कि इन दोनों ही खिलाड़ी का टी-20 करियर अब खत्म हो गया है। भारतीय टीम टी-20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ रही है।
रोहित-विराट की खतरनाक जोड़ी: विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने भारत के लिए कई मैच जीतने का काम किया है। इन दोनों ही बल्लेबाज के पास अकेले मैच जिताने की काबिलियत है। इसके बावजूद इन दोनों को लगातर टी-20 टीम से बाहर रखा जा रहा है। अब इस पर टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने बताया आखिर क्यों वह टी-20 मैचों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

रोहित ने बताई बड़ी वजह: मीडिया से बात करते हुए रोहित शर्मा ने टी-20 टीम से बाहर रहने को लेकर कहा कि पिछले साल भी हमने ऐसा किया था। टी-20 वर्ल्ड कप होना था, तो हमने वनडे क्रिकेट नहीं खेली थी। इस साल वनडे वर्ल्ड कप होने जा रहा है तो हम टी-20 क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। ऐसा सिर्फ खिलाड़ियों की फिटनेस को सही रखने के कारण ही किया जा रहा है।
चोटिल हैं कई खिलाड़ी: भारतीय टीम के कई अहम खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोटिल हैं। केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर हैं। इन खिलाड़ियों का अभी एशिया कप में भी खेलना तय नहीं माना जा रहा है। ऐसे में अगर भारतीय टीम का कोई औऱ खिलाड़ी वर्ल्ड कप से ठीक पहले चोटिल होता है तो यह भारत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications