क्या वर्ल्ड कप 2024 का हिस्सा होंगे रोहित और कोहली? चीफ सिलेक्टर्स ने कह डाली ये बड़ी बात
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अब तक ठीक ठाक प्रदर्शन किया है। टीम को तीन मुकाबलों में से दो में जीत जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। भारत के पास सेमीफाइनल में प्रवेश करने का बेहतरीन मौका है।
Rohit Sharma will be kept on as the captain for 2024 World Cup: भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में अब तक ठीक ठाक प्रदर्शन किया है। टीम को तीन मुकाबलों में से दो में जीत जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है। भारत के पास सेमीफाइनल में प्रवेश करने का बेहतरीन मौका है। पिछले साल विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी।

आखिर कब तक खेल पाएंगे रोहित-कोहली
रोहित शर्मा 35 और विराट कोहली 34 साल के हैं। भारतीय क्रिकेट के दोनों दिग्गजों के पास अब भारत के लिए खेलने का अधिक समय नहीं बचा है। ऐसे में इस तरह के सवाल भी सामने आ रहे हैं कि क्या यह दोनों अगले टी-20 वर्ल्डकप में टीम का हिस्सा होंगे। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया कि टीम आने वाले समय के लिए अगले कप्तान पर फोकस बना रही है।

चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने कही यह बात
टीम के सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर सवाल किए जाने पर चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा कि कभी उनसे इस बारे में बात नहीं की गई है। चेतन शर्मा के मुताबिक रोहित शर्मा, विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार और आर अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ियों से यह कभी जानने की कोशिश नहीं की गई है कि वह टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अपने आप को कहां देखते हैं। इस पर चर्चा कभी नहीं की गई कि वह कितने लंबे समय तक टी-20 खेल पाएंगे।

क्रिकेट के दरवाजे कभी बंद नहीं होते
रिपोर्टर ने पूछा कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली 2024 टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगे, तो इस सवाल से चेतन शर्मा खुश नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि उम्र बस एक नंबर होता है। खिलाड़ी जब तक परफॉर्म करता है तब तक उसके लिए क्रिकेट के दरवाजे बंद नहीं होते हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही बड़े खिलाड़ी हैं, उनसे इस बारे में कोई बात नहीं कर सकता। वह जब तक टीम के लिए प्रदर्शन करते रहेंगे और खेलने की इच्छा जाहिर करते रहेंगे, वह टीम का हिस्सा बने रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications