IPL 2024: रोहित और हार्दिक के बीच सब कुछ ठीक? जानिए मुंबई इंडियंस के दोनों दिग्गजों के बीच क्या हुआ

Rohit Sharma and Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज कर ली। लगातार तीन मैचों में हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस ने चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को पराजित करते हुए दो अहम अंक हासिल किये। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पहली जीत दर्ज करने का मौका मिला है।

काफी समय से खबरें देखने को मिल रही थी कि हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मैदान पर घटित हुई घटनाओं के वीडियो भी सामने आए थे। हालांकि मुंबई इंडियंस से किसी ने इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

rohit and hardik

मुंबई इंडियंस के एक वीडियो में कुछ ऐसा हुआ है, जिसे जानने के बाद फैन्स भी खुश होंगे। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच मनमुटाव की खबरों पर विराम लग गया है। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने हाथ मिलाया है।

मुंबई इंडियंस के एक इन्स्टाग्राम पोस्ट पर हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया है। टीम की मस्ती का वीडियो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है। दोनों इस वीडियो में काफी खुश नज़र आ रहे हैं।

इस वीडियो को तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, इसके बाद टीम के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है। मुंबई इंडियंस ने अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में जीत दर्ज की। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस को 29 रनों से जीत मिली। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की यह पहली जीत है। मुंबई ने 2 अहम अंक जुटाए। 4 मैचों में मुंबई इंडियंस ने 1 जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+