CSK के स्टार बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा दूसरी बार बने पिता, जानिए क्या है बेटी के नाम का मतलब

आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा दूसरी बार पिता बने हैं।

नई दिल्ली, 15 जुलाई: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी वाइफ शीतल गौतम ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। उथप्पा ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से परिवार की एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। इस फोटो में उनकी नवजात बेटी भी नजर आ रही है। तस्वीर के साथ उथप्पा ने एक कैप्शन लिखते हुए बेटी के नाम का खुलासा किया है। दोनों का नील नोलन नाम का एक बेटा भी है।

जानिए बेटी के नाम का मतलब

जानिए बेटी के नाम का मतलब

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में रॉबिन उथप्पा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ट्रिनिटी थिया उथप्पा रखा है। साथ ही उन्होंने लिखा, प्‍यार से भरे दिल के साथ हम अपने घर के नए मेहमान को पेश करना चाहते हैं, मिले मेरी बेटी ट्रिनिटी थिया उथप्पा से। रॉबिन उथप्‍पा ने लिखा कि इस दुनिया में आने के लिए आपने हमें माता-पिता के तौर पर चुना, हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। साथ ही लिखा कि मुझे और शीतल को अपना पैरेंट्स चुनने के लिए शुक्रिया। ट्रिनिटी का मतलब होता है त्रित्व।

आईपीएल में आते हैं नजर

आईपीएल में आते हैं नजर

बता दें कि रॉबिन उथप्पा ने साल 2015 में शीतल के साथ शादी की थी। शादी से पहले दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ईसाई हैं और उनकी पत्नी शीतल हिंदू। ऐसे में शादी के दौरान दोनों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। हालांकि अंत में दोनों ने सभी चुनौतियों से पार पाते हुए सात फेरे लिए। उथप्पा ने साल 2015 में ही अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। अब वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आते हैं।

रॉबिन उथप्पा का करियर

रॉबिन उथप्पा का करियर

रॉबिन उथप्पा ने अपने करियर में अब तक 46 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 25.94 की औसत और 90.59 के स्ट्राइक रेट से 934 रन बनाए हैं। उन्होंने एकदिवसीय मुकाबलों में 6 अर्धशतक जड़े हैं। इसके अलावा उथप्पा ने 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 24.90 की औसत और 118.00 के स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाए हैं। उन्होंने क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में 1 फिफ्टी लगाई है। वहीं रॉबिन ने अपने करियर में अब तक 205 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उथप्पा ने 27.51 की औसत और करीब 131 के स्ट्राइक रेट से 4952 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+