रॉबिन उथप्पा को फैन्स का गुस्सा देख आई गौतम गंभीर की याद, केकेआर के लिए दी ऐसी प्रतिक्रिया
गौतम गंभीर को लेकर उथप्पा ने कहा कि उनके रहते केकेआर में मेरे प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ था। उन्होंने दो सालों को खास बताया।

Robin Uthappa to KKR fans: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा आईपीएल में कई टीमों से खेले हैं, उनमें केकेआर भी शामिल है। वह केकेआर में उस समय खेले थे, जब गौतम गंभीर कप्तान हुआ करते थे। गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने दो बार खिताबी जीत हासिल की थी। इसके बाद टीम को जीत नसीब नहीं हुई।
इस बीच रॉबिन उथप्पा ने गंभीर के जाने के बाद केकेआर टीम में बदलाव आने की बात कही है। उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर के जाने के बाद मैं अलग-थलग महसूस कर रहा था और सब कुछ बदल गया था। उन्होंने कहा कि केकेआर के फैन्स के लिए मेरा प्यार पहले भी था और हमेशा रहेगा।
उथप्पा ने कहा कि केकेआर के फैन्स ने मेरा सपोर्ट किया, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। केकेआर के फैन्स को मैं हमेशा प्यार और सम्मान दूंगा। गौरतलब है कि एक जियो सिनेमा पर उन्होंने कहा था कि मैं अगर आईपीएल में खेलता हूं, तो चेन्नई से खेलना पसंद करूंगा। इसके बाद उनको फैन्स की नाराजगी का सामना करना पड़ा था।
हालांकि फैन्स को नाखुश देखकर उथप्पा ने सफाई देते हुए दो ट्वीट किये थे। उथप्पा ने ट्विटर पर लिखा कि केकेआर के साथ चार सालों में मेरे पहले दो साल गौतम गंभीर के साथ पूरी तरह से अलग थे। इससे मेरे प्रदर्शन पर भी काफी बड़ा प्रभाव पड़ा था। मैं सुनिश्चित करता हूं कि इसका कप्तानी से कोई लेना-देना नहीं है।
गौरतलब है कि उथप्पा केकेआर के अलावा भी कई अन्य टीमों का हिस्सा रहे हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी और पुणे वॉरियर्स आदि टीमें हैं। आईपीएल 2022 में उनका बल्ला नहीं चल पाया था। वह फ्लॉप हो गए थे। इसके बाद उथप्पा ने संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब जीता था, उस समय उथप्पा चेन्नई सुपर किंग्स में थे।












Click it and Unblock the Notifications