बाएं हाथ से भी बल्लेबाजी कर सकता है चेन्नई का यह बल्लेबाज, होटल रूम में की प्रैक्टिस

नई दिल्ली, मई 09। चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के लिए आईपीएल का इस बार का सीजन काफी हद तक अच्छा रहा है। उथप्पा ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग की थी, लेकिन जब से धोनी को कप्तानी मिली है तो उथप्पा का बैटिंग ऑर्डर बदल गया है। हालांकि उथप्पा कितने टैलेंटेड खिलाड़ी है, यह इस वीडियो में दिख रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें उथप्पा बाएं हाथ से बल्लेबाज करते दिख रहे हैं।

अपने बेटे के साथ खेलते दिखे उथप्पा

अपने बेटे के साथ खेलते दिखे उथप्पा

दरअसल, वीडियो में रॉबिन उथप्पा होटल के गलियारे में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। उथप्पा ने हाथ में बैट लिया हुआ है और वो बाएं हाथ से खेल रहे हैं। वहीं उनका बेटा उन्हें गेंदबाजी कर रहे हैं। एक बच्चे ने उथप्पा को ऑफ स्पिन गेंदबाजी की। इस वीडियो में जो बच्चा उथप्पा को गेंद डाल रहा है, वो उन्हीं का बेटा है, जो अक्सर क्रिकेट खेलता हुआ नजर आता है। वीडियो को देखने के बाद कई फैंस ने छोटे से गेंदबाज की खूब तारीफ की है और कहा है कि उसकी गेंदबाजी असरदार है।

चेन्नई के अहम खिलाड़ी हैं रॉबिन उथप्पा

चेन्नई के अहम खिलाड़ी हैं रॉबिन उथप्पा

आपको बता दें कि रॉबिन उथप्पा पिछले साल से ही चेन्नई के साथ जुड़े हैं। चेन्नई में आने के बाद उनकी बल्लेबाजी में निखार आया है। चेन्नई से जुड़ने के बाद उथप्पा टीम की बल्लेबाजी यूनिट के मेन खिलाड़ी बन चुके हैं। उथप्पा ने कहीं ना कहीं सुरेश रैना की जगह टीम में जगह बनाई है। रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2021 में कई अहम मुकाबलों में अच्छी पारियां खेली हैं।

IPL 2022 में उथप्पा का प्रदर्शन

IPL 2022 में उथप्पा का प्रदर्शन

रॉबिन उथप्पा पिछले कुछ मैचों से फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक सीजन में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 2 अर्द्धशतक की मदद से 11 मुकाबलों में 229 रन बनाए हैं। हालांकि उनकी टीम इस टूर्नामेंट में अभी अच्छी स्थिति में नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 11 मुकाबलों में अभी तक सिर्फ 4 जीते हैं और पॉइंट टेबल में टीम का स्थान 8वां है। मेन इन येलो के पास प्लेऑफ़ में पहुंचने का गणितीय मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+