फिर 'सचिन-सचिन' के नारों से गूंज उठेगा स्टेडियम! जानिए कब शुरू हो रहा है रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दूसरा सीजन

नई दिल्ली, जुलाई 24। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को खेलते हुए देखने का फिर से बहुत जल्द मौका मिल सकता है। दरअसल, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन का आगाज इसी साल सितंबर में हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, 9 सितंबर से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन की शुरुआत हो सकती है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच लखनऊ में आयोजित होने की संभावना है। हालांकि सचिन तेंदुलकर इस सीजन में खेलेंगे या नहीं यह अभी कंफर्म नहीं है, क्योंकि इस साल के शुरुआत में खबरें आई थी कि सचिन इस सीजन में नहीं खेलेंगे, लेकिन कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई थी।

Road safety World Series 2022

कोविड की वजह से स्थगित हुआ था पहला सीजन

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में दुनियाभर के उन क्रिकेटरों को मैदान पर खेलते हुए देखने का मौका मिलता है, जो क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इनमें सचिन, सहवाग, युसूफ पठान और कई विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस टूर्नामेंट का पहला सीजन 2020-21 में आयोजित हुआ था। वहीं दूसरा सीजन इसका पिछले साल आयोजित होना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसको स्थगित कर दिया था। पर अब इस साल इस सीजन को आयोजित करने की तैयारी है।

यह 7 टीमें लेती हैं इस टूर्नामेंट में हिस्सा

अभी तक इस टूर्नामेंट का सिर्फ एक ही सीजन हुआ है तो उस सीजन में 7 टीमें इस टूर्नामेंट में खेली थी जिनमें इंडिया, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और इंग्लैंड शामिल है। इन 7 टीमों में वो खिलाड़ी शामिल थे, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके थे। पहले सीजन में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स ने टूर्नामेंट जीता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+