ससुर ने बताया घर तोड़ने वाली बहू! पति ने दिया साथ, Rivaba Jadeja के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप...

Rivaba Jadeja News: ससुर द्वारा लगे आरोपों के बाद रिवाबा जडेजा जबरदस्त सुर्खियों में हैं। बीते दिनों पति रवींद्र जडेजा ने साफ शब्दों में कहा था कि उनकी पत्नी की छवि को धूमिल करने की कोशिशें हो रही हैं। अब इस मसले पर खुद रिवाबा ने भी चुप्पी तोड़ी है। ससुर के बयान के बाद कई लोग रिवाबा को गलत ठहरा रहे हैं तो उनका साथ देने वालों की भी कोई कमी नहीं है। इस बीच चलिये रिवाबा के बारे में ऐसी बातें जानते हैं, जो शायद बेहद कम ही लोगों को मालूम है।

ससुर ने दिया विवादित बयान!
रिवाबा जडेजा रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर से भाजपा विधायक हैं। रिवाबा एक मजबूत पर्सनैलिटी हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर 20 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मगर बीते दिनों विधायक ससुर के एक बयान के चलते सुर्खियों में आ गई थीं, जिनमें उन्होंने बहू पर तरह-तरह के आरोप लगाए थे।

Rivaba jadeja

2016 में 'जड्डू' से हुई शादी
साल 2016 का समय था, जब रिवाबा मशहूर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। 1990 में जन्मी रिवाबा हरदेव सिंह सोलंकी और प्रभुल्लबा सोलंकी की बेटी हैं। रिवाबा ने राजकोट के आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी साइंस से अपनी मकैनिकल इंजीनियरिंग पूरी की है।

कैसे मिले थे रवींद्र और रिवाबा?
बताते चलें कि रिवाबा और रवींद्र जडेजा की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। रिवाबा रवींद्र जडेजा की बहन नैना की अच्छी दोस्त थीं। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और साल 2016 में रिवाबा और रवींद्र जडेजा ने एक दूसरे के साथ सगाई कर ली।

ये सगाई मशहूर रेस्टोरेंट में हुई थी। ये रेस्टोरेंट रवींद्र जडेजा का ही था, जिसका नाम है जड्डू फूड फील्ड। साल 2022 का समय था, जब रिवाबा गुजरात के विधानसभा चुनाव में जामनगर सीट से खड़ी हुई थीं। रिवाबा ने 88835 वोटों से शानदार जीत भी हासिल की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+