'रोहित शर्मा मेरे लिए लगान फिल्म के आमिर खान जैसे हैं', हिटमैन को लेकर बोले सरफराज खान

Sarfaraz Khan On Rohit Sharma: चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की अगुआई करने के लिए रोहित शर्मा तैयार हैं। रोहित शर्मा को युवा खिलाड़ी काफी पसंद करते हैं। इस साल की शुरुआत में डेब्यू करने वाले सरफराज खान रोहित को बड़े भाई की तरह मानते हैं। उन्होंने बताया कि टीम के अंदर रोहित किस तरह नए खिलाड़ियों को सहज और बराबरी का एहसास कराते हैं।

सरफराज ने रोहित को लेकर कही ये बात

भारत बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट से पहले जियो सिनेमा से बात करते हुए सरफराज ने रोहित के साथ खेलने पर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा कि रोहित भाई बहुत अलग हैं, वो कंफर्टेबल फील कराते हैं, एकदुम बड़े भाई जैसे हैं वो। बहुत मजा आता है उनके साथ खेलने में और देखने में। ऐसा फील नहीं होता कि हां 'तू जूनियर है, चल'। ऐसा लगता है सब बराबर हैं।

Rohit Sharma 1

बिंदास रहते हैं रोहित शर्मा

घरेलू मैचों में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद सरफराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे रोहित के बोलने का तरीका खिलाड़ियों के बीच आत्मविश्वास बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वो काफी सकारात्मक हैं और जो बात करते हैं। 'दे न जाके उसको, बिंदास'। बिंदास रहते हैं, बिंदास सब कुछ करते हैं। जब सीनियर खिलाड़ी आपके सामने ऐसी बातें करते हैं तो खुद का भी आत्मविश्वास बढ़ता है।

रोहित शर्मा मेरे लिए लगान फिल्म के आमिर खान जैसे हैं

सरफराज बॉलीवुड फिल्म लगान के रोहित और भुवन के बीच समानता दर्शाते हैं, जिसका किरदार आमिर खान ने निभाया है। उन्होंने कहा कि मैं सही बता रहा हूं, मेरी पसंदीदा फिल्म है लगान और जो आमिर खान ने जैसी उसकी टीम बनाई है, वैसे जब मैंने रोहित भाई को देखा तो, मेरे लिए वो आमिर खान हैं। फैमिली जैसा फील होता है उनके साथ। लगान मेरी पसंदीदा फिल्म है। इसमें, जिस तरह से आमिर खान अपनी टीम को इकट्ठा करते हैं, रोहित भाई मुझे उसकी याद दिलाते हैं। मेरे लिए वह लगान के आमिर खान हैं। ऐसा लगता है जैसे वह आपके परिवार का हिस्सा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+