सूर्युकमार यादव बने ICC के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज, ऋषभ पंत ने खास अंदाज में दी बधाई, वीडियो हो रहा वायरल

भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar yadav) जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं उसका हर कोई मुरीद है। सूर्यकुमार बेहतरीन फॉर्म में हैं और हर टीम के खिलाफ रन बना रहे हैं। हाल ही में आईसीसी ने टी-20 की जो रैंकिंग जारी की है उसमे सूर्यकुमार पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़ते हुए आईसीसी की टी-20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। सूर्या की इस उपलब्धि पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने अलग ही अंदाज में उहें बधाई दी है।

Recommended Video

    T20 World Cup 2022: Suryakumar Yadav बने दुनिया में T20I क्रिकेट के बादशाह | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    Surya Kumar YAdav

    ऋषभ पंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव खड़े हैं और उनके बगल में ऋषभ पंत उनकी ओर ऊंगली दिखाते हुए कहते हैं ये हैं नंबर 1। जिस वक्त सूर्यकुमार यादव की ओर पंत इशारा कर रहे हैं उस वक्त सूर्यकुमार आंख मारकर स्वैग दिखाते हैं, जबकि वीडियो में दूसरी ओर #1 लिखा हुआ है। सूर्यकुमार यादव को आईसीसी का नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बनने पर हर कोई बधाई दे रहा है। बीसीसीआई ने भी सूर्यकुमार यादव को बधाई दी है, जिसपर सूर्यकुमार यादव ने शुक्रिया कहते हुए सभी फैंस का आभार व्यक्त किया।

    इस विश्वकप की बात करें तो भारत ने अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमे से तीन मैच में भारत ने जीत दर्ज की है। सिर्फ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। लेकिन इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इन चारो ही मैच में ऋषभ पंत को टीम की ओर से खेलने का अभी तक मौका नहीं मिला है। उनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में मौका मिला है। माना जा रहा है कि 6 नवंबर को मलबर्न में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+