IND vs BAN: ऋषभ पंत ने लाइव मैच में सेट की बांग्लादेश की फील्डिंग! नजमुल हुसैन शांतो ने भी मान ली बात; Video
India vs Bangladesh, 1st Test: भारत और बांग्लादेश के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन की दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए टीम को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मैच के तीसरे दिन भारत ने 51 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और ऋषभ पंत धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं। इस बीच एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला।
ऋषभ पंत ने सेट की बांग्लादेश की फील्डिंग
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को तीसरे दिन बांग्लादेश के लिए फील्डिंग सेट करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पंत के निर्देशों का पालन किया और फील्डर को सेट पोजीशन पर ले गए।













Click it and Unblock the Notifications