ऋषभ पंत का खुलासा- इस वजह से निभाई क्रिकेट में विकेटकीपिंग की भूमिका

नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने क्रिकेट में विकेटकीपिंग की भूमिका निभाने के पीछे के कारण का खुलासा किया और कहा कि वह अपने पिता से प्रेरित थे। पंत पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी बने हुए हैं। उन्होंने महान एमएस धोनी की जगह लेकर अपना रास्ता बनाया, जो 2019 विश्व कप के बाद खेल में नहीं दिखाई दिए। पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर एक मिसाल भी कायम की है। 24 वर्षीय पंत अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 जून (गुरुवार) से शुरू होने वाली पांच मैचों की T20I घरेलू सीरीज में दिखाई देंगे।

pant

पंत ने एसजी पॉडकास्ट पर कहा, "मैं नहीं जानता कि मेरी विकेटकीपिंग बेहतर हुई है या नहीं। मैं हर दिन अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास कर रहा हूं। मैं हमेशा विकेटकीपर-बल्लेबाज था। मैंने शुरू से ही विकेटकीपिंग करनी शुरू कर दी क्योंकि मेरे पिता भी एक विकेटकीपर थे। इस तरह यह सब शुरू हुआ।" पंत ने पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम के लिए कई अहम मैचों में जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की सर्वश्रेष्ठ जीत में से एक गाबा टेस्ट की दूसरी पारी में 89 * (138) की नाबाद पारी रही, जिससे सीरीज भारत ने जीती।

यह भी पढ़ें- कुक का रिकाॅर्ड पड़ा खतरे में, बोले- वो मेरी उपलब्धियों से मीलों आगे निकल जाएगा

उन्होंने कहा, ''अगर आपको एक अच्छा विकेटकीपर बनना है तो आपको खुद को चुस्त रखने की जरूरत है। अगर आप काफी फुर्तीले हैं, तो यह आपकी मदद करेगा। दूसरी बात यह है कि आपको गेंद को अंत तक देखना होता है। कभी-कभी ऐसा होता है कि हम जानते हैं कि गेंद आ रही है, इसलिए हम ढीले पड़ जाते हैं, लेकिन आपको इसे तब तक देखते रहना चाहिए जब तक आप इसे पकड़ नहीं लेते। अनुशासित रहें और तकनीक पर काम करें।"

बता दें कि पंत अब सभी प्रारूपों में भारतीय टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और जब से टीमों ने कोविड -19 महामारी की स्थिति में खेलना शुरू किया है, तब से भारत की लगभग सभी सीरीज का हिस्सा रहे हैं। व्यस्त कार्यक्रम के बीच दिमाग को तरोताजा रखने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "जब आप पूरे साल खेलते हैं, तो आप अपने दिमाग को तरोताजा करना चाहेंगे। खासकर तब जब आप दबाव में लगातार खेलते हैं। अगर आप अपने दिमाग को तरोताजा नहीं कर सकते हैं, तो आप अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाएंगे। क्रिकेटरों के रूप में हमें अपने दिमाग पर काम करते रहने और तरोताजा रहने की जरूरत है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+