Rishabh Pant ने भारत के लिए जड़ा सबसे तेज अर्धशतक, बनाया गजब का रिकॉर्ड
Rishabh Pant, fastest fifty: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह कारनामा उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन किया। हालांकि, वह इस अर्धशतक को शतक में नहीं बदल सके।
जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
भारत की शुरुआत खराब रही, पहले दिन का खेल खत्म होने तक 81 रन पर 4 विकेट गिर गए। इसके बाद ऋषभ पंत ने शुभमन गिल के साथ मिलकर भारत की वापसी कराई। पंत की आक्रामक बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को सेट होने का मौका नहीं दिया। पंत ने महज 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे तेज अर्धशतक को पीछे छोड़ दिया, जो यशस्वी जायसवाल द्वारा बनाया गया था।

पंत का प्रदर्शन दमदार रहा
मैच के दूसरे दिन पंत का प्रदर्शन दमदार रहा। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ जबरदस्त हमला किया, जिसमें सात चौके और दो छक्के लगाए। उनके अर्धशतक ने भारत की वापसी में अहम योगदान दिया, खासकर तब जब टीम ने पिछले दिन यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों का विकेट जल्दी-जल्दी खो दिया था। इस पारी से पंत के टेस्ट क्रिकेट में 13वां अर्धशतक बनाया।
भारत की धमाकेदार वापसी
ऋषभ पंत और शुभमन गिल के बीच साझेदारी भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई। उन्होंने न केवल खराब शुरुआत के बाद पारी को संभाला बल्कि भारत को मजबूत स्थिति में लाने में भी कामयाब रहे। दूसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 195 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर समाप्त हुई थी। इस लिहाज से भारत अभी भी 40 रन पीछे है।












Click it and Unblock the Notifications