VIDEO: Rishabh Pant का विस्फोटक अंदाज, मारा ऐसा छक्का कि टूट गई स्टेडियम की छत
VIDEO Rishabh Pant six: 20 जून से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। टीम इंडिया इंग्लैंड में जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में ही है और पूरी तैयारी में जुटी है। हाल ही में अभ्यास के दौरान टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत ने एक ऐसा शॉट मारा, जिसकी वजह से स्टेडियम की छत तक टूट गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
ऋषभ पंत ने मारा जोरदार छक्का (VIDEO Rishabh Pant six)
वीडियो में ऋषभ पंत नेट्स पर अभ्यास करते नजर आए। वह वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर बहुत ताकत से शॉट मारते हैं, जिससे गेंद स्टेडियम की छत तक पहुंच जाती है और वहां से टूट जाती है। यह देखकर उनके साथी रवींद्र जडेजा और सुंदर भी हैरान रह गए। पंत की इस विस्फोटक बल्लेबाजी को खूब तारीफ मिल रही है। पंत इंग्लैंड के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं और टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं।

आईपीएल में भी जड़ा था शतक
पंत ने आईपीएल 2025 में भी बेहतरीन शतक लगाया था, लेकिन उस मैच में उनकी टीम एलएसजी को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने 12 टेस्ट मैचों में 39.05 की औसत से 781 रन बनाए हैं और तीन शतक जड़े हैं। उनकी पिछली दो पारियों में 146 और 57 रन शामिल हैं। कुल मिलाकर, पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 42.11 की औसत से 2,948 रन बनाए हैं और छह शतक लगाए हैं।
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।












Click it and Unblock the Notifications