ऋषभ पंत को मैदान पर वापसी करने में लगेगा एक साल का समय! ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और IPL का नहीं होंगे हिस्सा

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ के करियर पर रोड एक्सीडेंट की घटना ने लंबा ब्रेक लगा दिया है। आपको बता दें कि शुक्रवार तड़के दिल्ली से रुड़की जाते वक्त ऋषभ पंत की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसके बाद उनकी गाड़ी में आग लग गई। गनीमत यह रही कि पंत इस हादसे में बाल-बाल बच गए। इस वक्त उनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन इस एक्सीडेंट ने उनके करियर पर लंबा ब्रेक लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंत को जो इंजरी हुई हैं उनसे रिकवर होने में उन्हें तकरीबन एक साल का वक्त लग सकता है। ऐसे में ऋषभ पंत टीम इंडिया के फ्यूचर शेड्यूल से बाहर रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और आईपीएल नहीं खेलेंगे पंत!

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और आईपीएल नहीं खेलेंगे पंत!

ऋषभ पंत की चोट की गंभीरता को देखते हुए इतना तो तय माना जा रहा है कि वो ऑस्ट्रेलया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज और फिर वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसके अलावा ऋषभ पंत इस बार आईपीएल का भी हिस्सा नहीं रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 9 फरवरी से होगा। वहीं आईपीएल में भी पंत के नहीं खेलने की संभावना है। आईपीएल में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की लिए खेलते हैं और टीम के कप्तान हैं। बता दें कि ऋषभ पंत उस भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा थे, जिसने हाल ही में बांग्लादेश को उसी के घर में 2-0 से हराया है।

पंत को आई हैं यह इंजरी

पंत को आई हैं यह इंजरी

ऋषभ पंत के हेल्थ बुलेटिन में बताया गया था कि उनके माथे पर दो गहरे कट लगे हैं। इसके अलावा उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और साथ ही उनकी दाहिनी कलाई, टखने में भी चोट आई है। ऋषभ पंत का इलाज कर रही मेडिकल टीम ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि उनकी स्थिति पर ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ गौरव गुप्ता नजर रख रहे हैं। पंत की हालत स्थिर है और उन्हें किसी तरह की जानलेवा चोट नहीं लगी है।

साल भर का समय लग सकता है रिकवर होने में

साल भर का समय लग सकता है रिकवर होने में

ऋषभ पंत को आई इंजरी पर बात करते हुए एम्स-ऋषिकेश डॉ क़मर आज़म ने कहा कि जैसा कि मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया है कि पंत को लिगामेंट इंजरी है तो ऐसे में उस चोट से रिकवर होने में करीब 3-6 महीने का वक्त लगेगा और यदि चोट गंभीर है तो उससे अधिक भी समय लग सकता है। आगे का मूल्यांकन उनकी विस्तृत चोट रिपोर्ट पर आधारित हो सकता है।

Recommended Video

    Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत को बचाने वाले Driver और Conductor ने बताई पूरी कहानी | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+