ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट टीम घोषित, शमी को नहीं मिली जगह

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के घोषणा कर दी गई है, इसमें अहम बात ऋषभ पंत की वापसी है। पंत चोट के बाद अब वापस आ रहे हैं, इंग्लैंड दौरे के समय वह चोटिल हो गए थे।

दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी, इसका पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा और दूसरा मैच गुवाहाटी में होगा। टीम इंडिया में मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है। रणजी ट्रॉफी में शमी का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है।

rishabh pant

ऋषभ पंत को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ इंडिया ए का कप्तान नियुक्त किया गया था, इंग्लैंड दौरे पर चौथे मैच के दौरान वह चोटिल हुए थ। सबसे हैरानी की बात मोहम्मद शमी का नहीं होना है। शमी ने अजित अगरकर को लेकर मीडिया में कुछ कहा था, उसके बाद से उनको दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भी जगह नहीं मिली थी। इसके बाद अब मुख्य सीरीज के लिए भी जगह नहीं मिली है।

मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी में लगातार खेल रहे थे, दो मैच खेलकर उन्होंने अपने नाम 15 विकेट किये थे। उनको इंतजार था कि बेहतरीन परिणाम का फल मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनके अलावा सरफराज खान को भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के रूप में चार स्पिनर रखे गए हैं।

भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर/उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप

चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ राजकोट में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम का भी चयन किया है।

इंडिया ए की वनडे टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, रियान पराग, ईशान किशन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, मानव सूथार, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+