IND vs SA : लय में लाैटे ऋषभ पंत, धमाकेदार पारी खेल राहुल द्रविड़ को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। विकेटकीपर ऋषभ पंत हाल ही में जिस फाॅर्म से गुजर रहे थे, उसको लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार पारी खेल खोई हुई लय हासिल कर ली है। पंत ने 71 गेंदों में 10 चौकों और 2 छक्कों के साथ 85 रन की शानदार पारी खेली। वह अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाने से चूक गए, लेकिन इस पारी के साथ उन्होंने एक खास मामले में राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है।

दरअसल, पंत साउथ अफ्रीका की धरती पर किसी एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। पंत से पहले साल 2001 में राहुल द्रविड़ ने बताैर विकेटकीपर साउथ अफ्रीका में 77 रनों की पारी खेली थी। वहीं अब पंत की पारी के बात द्रविड़ दूसरे स्थान पर आ चुके हैं तो वहीं साल 2013 में धोनी ने 65 रन बनाए थे। धोनी इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं।
यह भी पढ़ें- पूर्व भारतीय चयनकर्ता बोले- कोहली मेरे लिए महान हैं, लोगों ने सही व्यवहार नहीं किया
अफ्रीका में भारतीय विकेटकीपर्स द्वारा किसी एक वनडे में निकली बड़ी पारी-
85 ऋषभ पंत - पार्ल 2022
77 राहुल द्रविड़ - डरबन 2001
65 एमएस धोनी - जॉहनसबर्ग 2013
62 राहुल द्रविड़ - डरबन 2003
पंत के बल्ले ये यह पारी ऐसे समय में आई जब टीम को सख्त जरूरत थी। शिखर धवन (29) व विराट कोहली (0) के आउट होने के बाद पंत ने कप्तान केएल राहुल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। इस दाैरान राहुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 79 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली।
ऐसी हैं दोनों टीमें-
भारत : केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल
साउथ अफ्रीका : टेंबा बवुमा (कप्तान), यानमन मलान, क्विंटवन डिकॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम,रेसी वान डर डुसें,डेविड मिलर, एंडिले फेहुलकवायो, सिसांदा मगाला, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी












Click it and Unblock the Notifications