'अलिवदा कह पाना कभी आसान,' ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ हुए भावुक, फैन्स के लिए पोस्ट लिख रो पड़े?

Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत ने अपनी पुरानी टीम को एक भावुक मैसेज लिखकर अलविदा कह दिया। आईपीएल नीलामी समाप्त होने के बाद ऋषभ पंत ने प्रतिक्रिया दी है। शायद उनको यह उम्मीद रही होगी कि वह फिर से अपनी घरेलू टीम से खेलेंगे।

इन्स्टाग्राम पर पंत ने एक पोस्ट लिखते हुए फ्रेंचाइजी को बाय-बाय कह दिया। हालांकि दिल्ली ने पंत को वापस अपने साथ लाने के लिए आरटीएम का इस्तेमाल किया था लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने पंत के लिए सबसे बड़ी बोली लगा दी।

rishabh pant

पंत ने लिखा कि अलविदा कहना कभी आसान नहीं होता। दिल्ली कैपिटल्स के साथ सफर शानदार से कम नहीं रहा है। मैदान के रोमांच से लेकर बाहर के क्षणों तक, मैं उन तरीकों से बना हूँ जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। मैं यहां एक किशोर के रूप में आया था और पिछले नौ वर्षों में हम एक साथ बढ़े हैं।

पंत ने फैन्स को कहा कि इस सफर को शानदार बनाने में आपका योगदान है। आपने मुझे गले लगाया, हौसला बढ़ाया और जीवन के सबसे कठिन दौर में मेरे साथ खड़े थे। मैं आगे बढ़ रहा हूँ लेकिन आपके प्यार और सपोर्ट को हमेशा अपने दिल में रखूंगा। जब भी मैं मैदान पर उतरूंगा, तो आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार रहूँगा। मेरा परिवार बनकर इस सफर को खास बनाने के लिए आपका धन्यवाद।

गौरतलब है कि आरटीएम करते हुए दिल्ली ने पंत को वापस लाने का प्रयास किया था। 20 करोड़ 75 लाख की बिड पर दिल्ली ने आरटीएम कर दिया था। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस बिड को बढ़ाकर सीधा 27 करोड़ कर दिया। यहाँ से पंत को वापस लाना मुश्किल था और उनको जाने दिया गया। हालांकि वह 27 करोड़ पाकर अब तक के सबसे महंगे आईपीएल खिलाड़ी बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+