'चहल की हो गई सगाई, कोई तो साथ देने वाला हो', युजवेंद्र चहल को लेकर सामने आया बड़ा सच?
RIshabh Pant on Yuzvendra Chahal Relationship: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे ऋषभ पंत, युजवेंद्र चहल, अभिषेक शर्मा और गौतम गंभीर एक साथ नजर आए थे। ये एपिसोड काफी पहले टेलीकास्ट किया जा चुका है। लेकिन अब इस शो से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। शो की हिस्सा रहने वालीं अर्चना पूरन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो क्लीप शेयर किया है।
अर्चना पूरन सिंह ने शेयर किया वीडियो (RIshabh Pant on Yuzvendra Chahal Relationship)
शो की शूटिंग के दौरान जो मस्ती और मज़ाक का माहौल बना। वो कैमरे के पीछे भी उतना ही दिलचस्प रहा। अर्चना पूरन सिंह के इंस्टाग्राम स्टोरी में हमें कुछ और वीडियो देखने को मिले। इस वीडियो की शुरुआत अर्चना के हल्के गले की शिकायत से होती है। लेकिन जैसे ही कैमरा ऑन होता है, उनकी हंसी और एनर्जी देखने लायक होती है। सेट पर पहुंचते ही अर्चना सभी क्रिकेटर्स से उनके हाल-चाल पूछती हैं और अभिषेक शर्मा को "हैंडसम बॉय" कहकर उनका खास स्वागत करती हैं।

चहल की सगाई पर बोले ऋषभ पंत
वहीं, जब बात ऋषभ पंत की आई तो उन्होंने अपने एक्सीडेंट के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि इस हादसे ने उन्हें जिंदगी को एक नया नजरिया दिया। पंत ने यह भी बताया कि उन्होंने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिस पर अर्चना ने उन्हें अपने चैनल से एक प्यारा शाउटआउट भी दिया। सबसे मजेदार मोड़ तब आया जब पंत ने युजवेंद्र चहल के हाथ में अंगूठी डालने की एक्टिंग की।
अर्चना ने दिया घर आने का न्योता
अर्चना ने तुरंत पूछा कि क्या तुम दोनों अब सगाई कर रहे हो? जिस पर ऋषभ ने मज़ाक में जवाब दिया कि इसकी तो हो चुकी है पहले। यह बात चहल और धनश्री वर्मा की शादी और फिर अलगाव की ओर इशारा कर रही थी। चहल ने भी हल्के फुल्के अंदाज़ में कहा कि अब नहीं है। इसके बाद बात निकली RJ महावश की ओर। अर्चना ने चहल को अपने घर आने का न्योता दिया, लेकिन कहा कि वो तो मुंबई आता ही नहीं।
इस पर ऋषभ ने तपाक से कहा कि ये तो हमेशा यहीं होता है। फिर जोर-जोर से सेट पर चिल्लाने लगे, जिससे पूरे सेट पर ठहाके लग गए। चहल भी हंसते हुए बोले कि सबको बता दे तू! ये पूरा मजाक शायद चहल और RJ महावश के बीच चल रही अफवाहों की ओर इशारा कर रहा था। फैंस को यह मस्तीभरा एपिसोड और पंत-चहल की दोस्ती खूब पसंद आई। इस वीडियो को देखने के लिए आपको अर्चना पूरन सिंह के इंस्टाग्राम स्टोरी को देखना होगा।












Click it and Unblock the Notifications