Rishabh Pant के भारतीय टीम से बाहर होने की ये है असली वजह, सामने आई बड़ी सच्चाई
Rishabh Pant, Rested or dropped: भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज का हिस्सा वो नहीं हैं।

Rishabh Pant, Rested or dropped: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। बांग्लादेश दौरे पर भारतीय टीम के लिए टेस्ट में कमाल का प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं दी गई है। ऋषभ पंत की जगह वनडे में केएल राहुल और ईशान किशन के रूप में टीम ने अपने दो विकेटकीपर बल्लेबाज घोषित किए हैं।

पंत चोटिल हैं या बाहर किया गया है
श्रीलंका के खिलाफ दोनों सीरीज के लिए ऋषभ पंत टीम का हिस्सा नहीं है। पंत को लेकर बीसीसीआई की ओर से भी कोई ऑफिश्यली बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल आना लाजमी है कि आखिर पंत के साथ क्या हुआ है। पंत ने टेस्ट क्रिकेट में खुद को साबित किया है। इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने शतक जड़कर टीम को वनडे सीरीज में जीत दिलाई थी। वनडे में भी उनका प्रदर्शन ठीक ठाक ही रहा है।

पंत के बाहर होने की ये वजह आई सामने
ऋषभ पंत वाइट बॉल क्रिकेट में लगातार फ्लॉप हो रहे थे,लिहाजा ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है। लेकिन समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यहां बात कुछ और ही है। पीटीआई ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि पंत चोटिल हैं और उन्हें राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। पंत को वहां दो हफ्ते निगरानी में रखा जाएगा, ऐसे में उनके लिए श्रीलंका सीरीज में खेलना मुमकिन नहीं था।

फिट होने के बाद हो सकती है टीम में वापसी
रिपोर्ट की मानें तो ऋषभ पंत को घुटने में समस्या है और इसलिए उन्हें दो सप्ताह के रिहैब के लिए एनसीए में रिपोर्ट करने को कहा गया है। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान पंत मुश्किल में दिखाई दे रहे थे। पंत ने कुछ देर तक विकेटकीपिंग भी नहीं की थी। ऐसे में माना जा सकता है कि पंत फिट होने के बाद आने वाले समय में वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं। ऋषभ पंत के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 30 वनडे मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 34.6 की औसत से 865 रन ही बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications