Rishabh Pant को लेकर आई चौंकाने वाली खबर, वनडे वर्ल्ड कप से हो सकते हैं बाहर

कार दुर्घटना के बाद ऋषभ पन्त इस समय अपना इलाज करवा रहे हैं। वह लम्बे समय तक टीम से बाहर रह सकते हैं।

Rishabh Pant

Rishabh Pant: सड़क दुर्घटना के बाद मुंबई में अपना इलाज करा रहे भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत साल 2023 में शायद ही खेल पाए। ऋषभ पंत की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उनके तीन मुख्य लिगामेंट्स टूटे हैं, जिनमें से 2 की सर्जरी हो चुकी है और एक लिगामेंट की सर्जरी 6 सप्ताह बाद होने की उम्मीद है। इससे उनको फिट होने में लगने वाला समय और भी ज्यादा हो सकता है। खबरों की माने तो ऋषभ पंत इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं।

BCCI ने चोट के बारे में बताया है

BCCI ने चोट के बारे में बताया है

पिछले सप्ताह ऋषभ पंत को देहरादून से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया था। मुंबई में उनके बाएं घुटने के लिगामेंट की सर्जरी की गई थी। बीसीसीआई ने पंत को बेहतर इलाज मुहैया कराने की जिम्मेदारी ली है। पंत को विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखभाल में रखा गया है। ESPNCricinfo अनुसार बीसीसीआई ने पंत की चोट के बाद से अब तक तीन मेडिकल बुलेटिन जारी किए हैं। उसमें यह भी बताया गया है कि पंत के दाएं पैर के टखने में भी चोट है।

मैदान पर वापसी का नहीं है निश्चित समय

मैदान पर वापसी का नहीं है निश्चित समय

पंत की मैदान पर कब तक वापसी होगी, इसे लेकर डॉक्टरों ने पूरी तरह से कोई भी निश्चित समय नहीं बताया है। यह भी सामने नहीं आ पाया है कि पंत कब तक अपनी ट्रेनिंग शुरू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि पंत कम से कम 6 महीने तो मैदान से बाहर रहेंगे। ऋषभ पंत इस साल होने वाले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स इस साल किसी नए कप्तान के साथ आईपीएल में खेलेगी। हालांकि दिल्ली की तरफ से अभी तक किसी नए कप्तान की घोषणा नहीं की गई है लेकिन जल्दी ही ऐसा देखने को मिल सकता है। आईपीएल के अलावा ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर होंगे।

ऋषभ पंत को मिलेगी पूरी सैलरी

ऋषभ पंत को मिलेगी पूरी सैलरी

आईपीएल में नहीं खेलने के बावजूद ऋषभ पंत को मिलने वाली सैलरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बीसीसीआई की पॉलिसी के अनुसार कोई खिलाड़ी चोटिल होता है तो उसे सैलरी दी जाएगी। बोर्ड खिलाड़ियों का बीमा करवा लेता है, इससे चोट के बाद सैलरी पर असर नहीं पड़ता। इसके अलावा भी ऋषभ पंत को केंद्रीय अनुबंध के तहत मिलने वाली राशि के 5 करोड रुपये दिए जाएंगे। बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को हर संभव मदद देने का प्रयास किया है। पिछले साल की 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जाते समय ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+