'Rishabh Pant साल 2022 के बेस्ट भारतीय टेस्ट बल्लेबाज हैं,' पूर्व खिलाड़ी की प्रतिक्रिया

ऋषभ पन्त ने पिछले साल कुछ बेहतरीन पारियां खेली थीं। रेड बॉल क्रिकेट में पन्त हमेशा से टीम इंडिया के लिए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते रहे हैं।

Rishabh Pant

Rishabh Pant: ऋषभ पन्त की इस साल काफी आलोचना देखने को मिली है और अंत में उनको सफेद गेंद क्रिकेट टीम से बाहर भी कर दिया गया। बांग्लादेश दौरे पर पन्त वनडे टीम में नहीं थे। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने बेहतरीन काम किया। इस साल भारत के बेस्ट टेस्ट बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पन्त को सबसे आगे रखते हुए आकाश चोपड़ा ने एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आकाश चोपड़ा ने ऋषभ पन्त की बैटिंग की सराहना की है। पन्त ने इस साल 680 टेस्ट रन बनाए।

दक्षिण अफ्रीका में शानदार शतक

दक्षिण अफ्रीका में शानदार शतक

आकाश चोपड़ा ने ऋषभ पन्त की बैटिंग को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि हम दक्षिण अफ्रीका में खेलने के लिए गए थे, तब नए साल पर दोनों टेस्ट हार गए थे। मुझे याद है कि उन्होंने दूसरी पारी में एक शतक लगाया था। पन्त वहां भी चमके थे। हालांकि दूसरे छोर पर उनके साथ विराट कोहली खड़े थे लेकिन ऐसा नज़र आ रहा था कि पन्त वहां एक अलग ही प्लेनेट पर खेल रहे हैं।

ऋषभ पन्त 2022 में भारत के बेस्ट टेस्ट खिलाड़ी

ऋषभ पन्त 2022 में भारत के बेस्ट टेस्ट खिलाड़ी

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज की बैटिंग और आंकड़े देखते हुए आकाश चोपड़ा ने उनको पिछले साल का बेस्ट भारतीय टेस्ट बल्लेबाज करार दिया। चोपड़ा ने कहा कि आप पन्त की बांग्लादेश के खिलाफ पारी को देखें। वह जब मैदान पर होते हैं तो एक उत्साह पैदा कर देते हैं। वह अपने दम पर गेम बदलने की ताकत रखते हैं और परिस्थितयां उनके ऊपर हावी नहीं होती। पन्त मेरी राय में भारत के लिए साल 2022 के बेस्ट बल्लेबाज हैं।

इस साल पन्त काफी समय रहेंगे बाहर

इस साल पन्त काफी समय रहेंगे बाहर

ऋषभ पन्त के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने की उम्मीद थी लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा। हाल ही में उनका भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ है। ऐसे में पन्त को अब काफी महीने रिकवर होने में लगेंगे। वह छह महीने के लिए बाहर रह सकते हैं। पूरी तरह से ठीक होने में ऋषभ पन्त को इतना समय लगने के आसार हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के अलावा वह आईपीएल से भी बाहर ही रहने वाले हैं। टीम इंडिया के लिए यह बड़ा झटका है लेकिन यह अच्छी बात रही कि वह इतने बड़े एक्सीडेंट में बच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+