बैटिंग कर रहे थे रिंकू सिंह, पीछे से प्रिया सरोज पर किसी ने जमकर लुटाया प्यार, कौन है जिसने सरेआम बनाया दिल?
Rinku Singh: रिंकू सिंह की सगाई समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से हुई हैं। भारतीय क्रिकेटर एशिया कप की तैयारी में व्यस्त हैं और यूपी प्रीमियर लीग में अपना जलवा दिखा रहे हैं। उनकी मंगेतर प्रिया सरोज को भी अक्सर रिंकू के मैचों के दौरान देखा जाता है।
रिंकू सिंह जब अभ्यास कर रहे थे, उस समय का भी एक वीडियो सामने आया था। वह रिंकू सिंह और अन्य क्रिकेटरों से कुछ बात करते हुए दिखाई दे रही थीं। अब एक बार फिर से प्रिया सरोज को रिंकू सिंह के किसी मैच के दौरान देखा गया है और वहां अजीब घटनाक्रम भी हुआ।

प्रिया सरोज यूपी टी20 लीग के ही किसी मैच में गई हैं और वह शायद ड्रेसिंग रूप या ब्रॉडकास्ट रूम की तरफ खड़ी हुई हैं। वहां कुछ ऐसा हुआ है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। रिंकू सिंह उस समय उनके साथ मौजूद नहीं थे।
दरअसल आईपीएल की तरह यूपी टी20 लीग में भी ब्रॉडकास्ट टीम के पास रोबोट है। चुलबुल रोबोट कैमरा सांसद प्रिया सरोज का दिल बहलाने का प्रयास कर रहा था। वह अजीबोगरीब चीजें करता है और प्रिया सरोज के लिए दिल भी बनाता है। प्रिया सरोज ने इस मनोरंजन का पूरा आनन्द उठाया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है।
रिंकू सिंह को एशिया कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। यूपी टी20 लीग तैयारी के हिसाब से बेहतरीन मंच है और वह इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं। रिंकू सिंह ने एक मैच में शतकीय पारी भी खेली है। एशिया कप में भी उनके बल्ले से धमाका होने की उम्मीद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications