रिंकू सिंह के पिता को लेकर आया बड़ा अपडेट, अस्पताल के हेल्थ अपडेट में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
Rinku Singh Father Health: भारतीय क्रिकेट के सितारे रिंकू सिंह के परिवार के दिन खराब चल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महत्वपूर्ण मोड़ पर रिंकू के पिता खानचंद सिंह की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार खानचंद सिंह वर्तमान में लीवर कैंसर के चौथे चरण यानी स्टेज-4 से जूझ रहे हैं और उनकी स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है।
मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उनकी हालत बिगड़ने के कारण उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है जहां वे मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। कैंसर के गंभीर संक्रमण के कारण उनके कई अंगों पर बुरा असर पड़ा है और डॉक्टरों ने बताया है कि उनकी किडनी भी सुचारू रूप से कार्य नहीं कर रही है।

इस जटिल स्थिति को देखते हुए उन्हें निरंतर डायलिसिस पर रखा गया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रही है। पिता की गंभीर स्थिति की खबर मिलते ही रिंकू सिंह चेन्नई में टीम इंडिया के सुपर-8 कैंप को छोड़कर तुरंत अपने परिवार के पास पहुंच गए। रिंकू के लिए यह समय मानसिक रूप से बेहद कठिन है क्योंकि उन्होंने अपने करियर के संघर्षपूर्ण दिनों में हमेशा अपने पिता के कड़े परिश्रम को अपनी प्रेरणा बताया है।
इस बीच टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया कि रिंकू सिंह वापस टीम इंडिया के साथ जुड़ने वाले हैं। इसका मतलब है कि वह आने वाले मुकाबल में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया के लिए ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबला करो या मरो वाला है।












Click it and Unblock the Notifications