IND vs PAK: रिंकू सिंह या सैमसन? किसे शिवम दुबे की जगह टीम इंडिया में होना चाहिए था
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 6 रनों से जीत जरुर हासिल की है लेकिन कुछ कमजोर कड़ियाँ भी बाहर आ गई है। शिव दुबे का सलेक्शन सवालों के घेरे में है। शिवम दुबे पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ खेले लेकिन वह नर्वस दिखाई दिए।
शिवम दुबे बैटिंग और फील्डिंग दोनों में पिछड़ गए। बल्लेबाजी के दौरान वह 3 रन के निजी स्कोर पर शॉट चेक करते हुए आउट हो गए। इसके बाद फील्डिंग में उन्होंने एक ऐसा काम किया, जिससे मुकाबला भारतीय टीम के हाथों से फिसलता चला गया, बाद में बुमराह ने वापसी कराई।

दुबे ने रिजवान का एक आसान कैच स्क्वेयर लेग सीमा रेखा पर छोड़ दिया था। उस समय पाक का कुल स्कोर 18 रन था। इसके बाद रिजवान 31 रन बना गए और स्कोर 80 रनों तक लेकर चले गए। इस स्थिति में दुबे का चयन सवाल उठाता है। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में कोई अन्य नाम शामिल किया जा सकता है।
हालांकि शिवम दुबे का आईपीएल फॉर्म धाकड़ रहा है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर वह कभी उत्साहित नहीं दिखे। उनकी जगह टीम में शामिल करने लायक दो खिलाड़ी और थे। उनको टीम में शामिल किया जा सकता था। उनमें पहला नाम रिंकू सिंह का आता है।
रिंकू सिंह ने भारतीय टीम के लिए छठे नम्बर पर बैटिंग की है और अपना काम बखूबी किया है। इसके अलावा रिंकू सिंह फील्डिंग में भी काफी तेज रहते हैं। रिंकू मैदान पर अपना 100 फीसदी देते हैं। हालांकि रिंकू सिंह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे। दुबे को ऑल राउंडर के हिसाब से 15 नामों में शामिल किया गया था। दुबे ने पिछले दो मैचों में गेंदबाजी नहीं की है। ऐसे में रिंकू सिंह को बतौर बल्लेबाज 15 में शामिल किया जा सकता था।
उनके अलावा संजू सैमसन भी टीम में शामिल हैं और आईपीएल में उनकी फॉर्म धांसू रही है। ऋषभ पन्त बतौर कीपर टीम में शामिल हैं लेकिन सैमसन को बतौर बल्लेबाज टीम में लाया जा सकता है। अगले मैच में उनको लाना चाहिए। दुबे गेंदबाजी नहीं करते हैं, तो बतौर बल्लेबाज सैमसन के साथ तुलना की जाए, तो वह पीछे नज़र आते हैं। सैमसन और रिंकू में से कोई एक खिलाड़ी टीम में होता, तो टीम इंडिया की स्थिति पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत होती।












Click it and Unblock the Notifications