Rinku Singh ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर किया बड़ा खुलासा, मुस्कुराते हुए कहा- मैं अभी...

Rinku Singh, girlfriend: रिंकू सिंह की गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चाओं का माहौल पिछले कुछ दिनों से गर्म है।

Rinku Singh, girlfriend: गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के जड़कर रिंकू सिंह ने केकेआर को यादगार जीत दिलाई थी। यश दयाल के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। आईपीएल के आखिरी ओवर में पहली बार किसी बल्लेबाज ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच छक्के लगाने का कारनामा किया है।

आईपीएल में किया कमाल: आईपीएल 2023 में 149.53 के स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाने वाले रिंकू सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान करने का काम किया। केकेआर की तरफ से इस सीजन खेलते हुए रिंकू सिंह ने आंद्रे रसेल को टक्कर देने का काम किया। क्रिकेट के कई दिग्गजों ने रिंकू सिंह को आंद्रे रसेल से बेहतर फिनिशर भी करार दिया।

Rinku Singh 1

गर्लफ्रेंड है या नहीं? कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह आईपीएल के बाद मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थी। इस दौरान रिंकू सिंह की गर्लफ्रेंड को लेकर भी चर्चाएं हो रही थी। अब इस पर रिंकू ने बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में एनडीटीवी के कॉन्क्लेव में पूछा गया कि क्या उनकी कोई गर्लफ्रेंड है, इसपर रिंकू ने मुस्कुराते हुए कहा, नहीं है, मैं अभी सिंगल हूं।

भारतीय टीम में मिल सकती है एंट्री: भारतीय टीम लंबे समय से फिनिशर की तलाश में है। महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद भारतीय टीम को फिनिशर नहीं मिल पाया। हार्दिक पंड्या को अंत के ओवरों में साथ देने वाले साथी खिलाड़ी की जरूरत है। ऐसे में रिंकू सिंह को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।

वेस्टइंडीज दौरे पर मौका: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यशस्वी जायसवाल और रिंकू सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिल सकता है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले डेब्यू करने का चांस दिया जा सकता है। इतना ही नहीं वनडे वर्ल्ड कप की टीम में रिंकू सिंह शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+