Rinku Singh IND Vs WI: गम को भुला मोर्चे पर जुटे रिंकू, वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के लिए जुड़ेंगे टीम इंडिया से
Rinku Singh IND Vs WI: रिंकू सिंह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अलीगढ़ आए थे। अब खबर है कि निजी गम को भुलाकर वह एक बार फिर टीम इंडिया से जुड़ने के लिए तैयार हैं। जानकारी के अनुसार, रिंकू शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। भारत को सुपर-8 चरण में वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मुकाबला खेलना है। भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना है।
रिंकू के पिता का शुक्रवार सुबह लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वह शुक्रवार तड़के चंडीगढ़ से नई दिल्ली रवाना हुए थे। पारिवारिक शोक के बावजूद रिंकू ने टीम के साथ जुड़ने का फैसला लिया है। उनके लौटने से भारतीय बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Rinku Singh IND Vs WI: प्लेइंग 11 में रिंकू की जगह पक्की?
- माना जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले मुकाबले में रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। वह मिडिल ऑर्डर में छोटी लेकिन तूफानी पारियां खेलने में सक्षम हैं।
- सूत्रों के मुताबिक, पिता के निधन के गम से गुजर रहे रिंकू से बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने निजी तौर पर बात की है। उन्हें मैनेजमेंट से भी पूरा सहयोग मिल रहा है।
- बताया जा रहा है कि देश और टीम के लिए अपनी जरूरत समझते हुए रिंकू खुद भी टीम के साथ शामिल होना चाहते हैं। इससे पहले 1999 के वर्ल्ड कप के बीच में सचिन तेंदुलकर भी पिता के निधन के बाद टीम से जुड़े थे।
IND Vs WI मैच टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मैच
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत के पास अब एक ही मौका बचा है। अगर टीम इंडिया वेस्टइंडीज को हरा देती है तो साउथ अफ्रीका के साथ इस ग्रुप से दूसरी टीम बनेगी जो सेमीफाइनल में जाएगी। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो का मैच है। ग्रुप-8 के पहले ही मैच में टीम को दक्षिण अफ्रीका से करारी हार मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications